Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोर की मौत
  • नैनीताल

सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोर की मौत

RNS INDIA NEWS 20/08/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।    वनभूलपुरा निवासी 15 वर्षीय किशोर की मंगलवार सुबह निजी अस्पताल में मौत हो गई। 17 अगस्त की दोपहर किशोर को एक महिला कार चालक ने टक्कर मार दी थी। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंदिरानगर वार्ड एक निवासी भानु सागर पुत्र स्व.रवींद्र कुमार क्षेत्र में ही संचालित स्कॉलर एकेडमी में कक्षा 10 का छात्र था। पिता ऊर्जा निगम में कर्मचारी थे। 15 साल पहले ड्यूटी के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी। परिवार में भानु की मां और छोटी बहन हैं। किशोर के मामा मदन सिंह ने बताया कि 17 अगस्त की दोपहर करीब 2:30 बजे बरेली रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी। कार एक महिला चला रही थी। किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं टक्कर मारने वाली कार शहर के चर्चित व्यक्ति के परिजन की बताई जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उद्यमियों को सेवाएं प्रदान कर रहा आरबीआई हवालबाग
Next: महानगर कांग्रेस ने राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर किया गोष्ठी का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.