Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

RNS INDIA NEWS 28/07/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। मरने वाला युवक घर का इकलौता बेटा था और दसवीं में पढ़ता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला जगतपुरा गली नंबर 4 निवासी 18 वर्षीय अमन पुत्र कमल सिंह अपने दोस्त गोपी के साथ किसी काम से बाइक से हल्द्वानी गया था। रविवार देर रात लौटते समय रुद्रपुर के ब्रिटानिया चौक पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोपी की हालत गंभीर होने के कारण उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। अमन की मौत की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। पिता कमल सिंह ने बताया कि अमन परिवार का इकलौता बेटा था। वह दसवीं में पढ़ता था। पिता राजमिस्त्री का काम कर किसी तरह परिवार का गुजारा कर रहे हैं। अमन की दो बहनें हैं, जिनमें से एक का विवाह तय हो चुका है। पंतनगर थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांसद अनिल बलूनी ने खोला में डाला अपना वोट
Next: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.