Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

RNS INDIA NEWS 25/12/2022
rns featured image new

काशीपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि एक मामूली रूप से घायल हो गया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मोहल्ला जोशीयान निवासी ध्रुव जोशी (18) पुत्र सुनील जोशी, कुणाल जोशी (23) पुत्र दिनेश जोशी, सुमित जोशी (24) पुत्र विनीत जोशी आपस में चचेरे तहेरे भाई हैं। ध्रुव की बड़ी बहन बिजनौर के कस्बा झालू में रहती है। शुक्रवार को ध्रुव की बहन की बेटी का नामकरण था। ध्रुव की मां ने कुछ घरेलू सामान पुत्री को भिजवाया था। ध्रुव के साथ सुमित भी बाइक से चला गया। कुणाल पहले से ही झालू में बहन के घर रुका था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ध्रुव और सुमित बाइक से घर लौटने लगे तो कुणाल भी उनके साथ बैठ लिया। देर रात नादेही चीनी मिल गेस्ट हाउस के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ध्रुव एवं कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सुमित को मामूली चोट आई। राहगीरों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ईएमओ डॉ.आशु सिंघल ने ध्रुव व कुणाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुमित का उपचार कर उसे घर भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने मृत दोनों युवकों का दाह संस्कार कर दिया। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि मामले में किसी की तहरीर नहीं आई है। वहीं बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग
Next: 13 से 18 जनवरी तक होगा ऑटो एक्सपो-मोटर शो-2023

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.