Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 13 से 18 जनवरी तक होगा ऑटो एक्सपो-मोटर शो-2023
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

13 से 18 जनवरी तक होगा ऑटो एक्सपो-मोटर शो-2023

RNS INDIA NEWS 25/12/2022
rns featured image new

जयपुर। देश के ऑटोमोबाइल उद्योग की सबसे बड़ी द्विवर्षीय प्रदर्शनी द ऑटो एक्सपो-मोटर शो-2023 का आयोजन अगले वर्ष 13 से 18 जनवरी उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किया जायेगा।
सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) के महानिदेशक राजेश मेनन ने आज यहां प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 12 जनवरी को होगा। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी विशेष रूप से केवल व्यवसाय के लिए होगा और इसके बाद 14 से 18 जनवरी तक आम लोग प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के इस 16वें संस्करण की थीम ‘गतिशीलता की दुनिया की खोज’ (एक्स्प्लोर द वर्ल्ड ऑफ़ मोबिलिटी) है। यह थीम उद्योग की एक ज्यादा सुरक्षित, स्वच्छ, हरे-भरे और जुड़े हुए भविष्य के लिए पर्यावरण के अनुकूल दूरदर्शी सबसे अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के दृष्टिकोण से मेल खाती है। यह प्रदर्शनी दर्शकों को बदलते और क्रमिक रूप से विकसित होते मोबिलिटी इकोसिस्टम की समझ प्रदान करेगी और भविष्य के लिए तत्पर नए-नए तथा बेहतर समाधान पेश करेगी।
उन्होंने कहा कि उद्योग का लक्ष्य इस साल ऑटो एक्सपो में दर्शकों को एक नया आयाम और अनुभव प्रदान करना है जिससे कि वे आसानी से पर्यावरण के अनुकूल भारतीय मोबिलिटी की दुनिया को एक्स्प्लोर कर सकें। ऑटो एक्सपो 2023 कंपनियों को नई पीढ़ी की विद्युतीकृत तकनीकों में प्रगति प्रदर्शित करने का मंच प्रदान कर रहा है। यहाँ उपभोक्ता को कार्बन-अनुकूल, सुरक्षित और संयुक्त गतिशीलता के रूपांतरण के लिए ऑटो उद्योग किस प्रकार तैयार हो रहा है, इसका अनुभव प्राप्त होगा। एथनॉल पर भी विशेष फोकस होगा। आगामी ऑटो शो के बारे में पहले ही से काफी उत्तेजना और अपेक्षाओं का माहौल बना हुआ है। हमें उम्मीद है कि ऑटो प्रशंसकों के लिए अपने प्रदर्शकों के सहयोग से हम एक शानदार प्रदर्शनी आयोजित कर सकेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत
Next: गूगल की पिक्सल फोन की तीन साल की योजना लीक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.