Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सड़क दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों में से दो की उपचार के दौरान मौत
  • देहरादून

सड़क दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों में से दो की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 10/12/2023
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। राजपुर रोड पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों में से दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। गत रात्रि कोतवाली डालनवाला को सूचना मिली कि राजपुर रोड होटल कालसन के सामने वाहन संख्या यूके 07 डी डब्लू 4686 स्विफ्ट कार पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिसमें कार सवार व्यक्ति घायल हो गए है। सूचना पर थाना डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा दुर्घटना में घायल 4 व्यक्तियो जयेश पुत्र दुर्गेश चौरसिया निवासी मोहनी रोड डालनवाला देहरादून, शिवा राणा पुत्र स्व. सोबन सिंह राणा निवासी- 6बी, गणेश विहार, अजबपुर खुर्द थाना नेहरू कालोनी, कुशराग चौधरी पुत्र अशोक निवासी- शान्ति विहार, गोविन्द गढ़, देहरादून व इशांत गहलोत पुत्र सैमपाल गहलोत निवासी चुक्खूवाला देहरादून को सरकारी तथा प्राइवेट वाहनों से उपचार के लिए मैक्स हॉस्पिटल, दून हॉस्पिटल व कोरोनेशन अस्पताल भिजवाते हुए सभी के परिजनों को सूचित किया गया। उपचार के दौरान 2 युवकों शिवा राणा तथा कुशराग चौधरी की मृत्यु हो गयी है। मृतकों के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक शिव राणा देहरादून में प्राइवेट जॉब करता था तथा कुशराग चौधरी जर्मनी में जॉब करता था, जो कुछ समय पूर्व ही देहरादून वापस आया था। सभी युवक रात्रि में मसूरी से वापस देहरादून आ रहे थे। क्षतिग्रस्त वाहन को सरकारी क्रेन के माध्यम से सुरक्षा के दृष्टिगत थाना डालनवाला पर लाया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड परिवहन विभाग प्राविधिक सेवा संघ की नई कार्यकारिणी गठित

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.