Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सड़क दुर्घटना में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत
  • हरिद्वार

सड़क दुर्घटना में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 09/10/2021
rns featured image new

रुडकी। लक्सर पुरकाजी हाईवे पर गंगनौली गांव के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में साइकिल पर सवार फैक्ट्री कर्मचारी घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलौर कोतवाली की लंढौरा चौकी के भगवानपुर चंदनपुर गांव का 42 वर्षीय राजू कुमार लक्सर क्षेत्र की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। वह लक्सर के गंगनौली गांव में एक परिचित के यहां रहता था। शनिवार दोपहर बाद वह फैक्ट्री से ड्यूटी समाप्त करके साइकिल से गंगनौली जा रहा था। गांव से थोड़ी ही दूर पहले अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी और अपना वाहन लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस व गांव के लोगों को दी। इस पर ग्रामीण उसे उठाकर लक्सर के सरकारी अस्पताल लाए। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में उसके गांव से पहुंचे परिजनों की सहमति पर शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि परिजन अगर तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अफसर चारधाम डयूटी पर, मिलावटखोरी पर कैसे लगेगी रोक
Next: जोशीमठ पहुंचे नौटियाल का ढोल नगाडों से स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.