Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सड़क चौड़ीकरण के नाम पर वैध दुकानदारों को हटाने का होगा विरोध
  • नैनीताल

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर वैध दुकानदारों को हटाने का होगा विरोध

RNS INDIA NEWS 03/01/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। शहर में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पुराने व्यापारियों को हटाए जाने का देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध किया है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर चेतावनी दी कि यदि रोड चौड़ीकरण के नाम पर पुराने वैध दुकानदारों को उजाड़ने का प्रयास किया गया, तो व्यापार मंडल इसका पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने इस आशय का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है।रोड चौड़ीकरण की कार्रवाई के तहत दुकानदारों को हटाए जाने को लेकर बुधवार को संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर के नेतृत्व में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि हल्द्वानी नगर में रोड चौड़ीकरण के नाम पर प्रशासन की तरफ से व्यापारियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। संगठन का उद्देश्य अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई का विरोध करना नहीं है, लेकिन रोड चौड़ीकरण के नाम पर दशकों से व्यवसाय कर रहे वैध दुकानदारों को उजाड़े जाने पर संगठन पुरजोर विरोध करेगा। हुकम सिंह ने कहा कि इस संबंध में जल्द व्यापारियों के साथ बैठक कर भावी रणनीति तय की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, महामंत्री राजकुमार केसरवानी, महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, महामंत्री नेत्र बल्लभ जोशी, अतुल गुप्ता, कार्तिक दास, मनोज गुप्ता, राकेश वर्मा, अमित बुधलाकोटी, हेमंत साहू आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सस्ते नमक के बाद अब सरकार की चीनी भी रियायती दर पर देने की तैयारी
Next: राज्य के पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में जुटी धामी सरकार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.