Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सड़क बनाने को पहाड़ी में किया जा रहा था विस्फोट और भरभरा कर गिर पड़ी स्कूल की इमारत
  • बागेश्वर

सड़क बनाने को पहाड़ी में किया जा रहा था विस्फोट और भरभरा कर गिर पड़ी स्कूल की इमारत

RNS INDIA NEWS 18/04/2021
01- (40)

स्कूल में अवकाश होने के कारण बड़ा हादसा टला

बागेश्वर। बागेश्वर जिले के वाछम गांव में खरकिया से खाती छह किमी सड़क बनाने के लिए पहाड़ी को तोडऩे का काम किया जा रहा है। विस्फोटकों का प्रयोग मानकों के विपरीत हो रहा है। रविवार को विस्फोटकों के भारी इस्तेमाल और मलबे से जूनियर हाइस्कूल शरण का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। स्कूल में अवकाश होने के कारण बढ़ा हादसा टल गया है। इसके अलावा चार स्थानीय लोगों के मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वर्तमान में सड़क तीन किमी कट चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान विस्फोटकों का प्रयोग किया जा रहा है। जिसके कारण जूनियर हाइस्कूल शरण के भवन एक ओर से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रविवार होने से स्कूल बंद था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड नहीं बनाया गया है। सड़क का मलवा शरण गांव में फेंका जा रहा है। जिससे केदार सिंह का मकान खतरे में आ गया। सड़क कटते समय मलबा आने से वह भाग खड़े हुए। ग्राम प्रधान वाछम मालती देवी ने कहा कि सड़क कटान में नियम कानून का जमकर उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। सरपंच कलावती देवी, केदार सिंह, महिपाल सिंह, संजय सिंह, दीपक सिंह, हंसी दानू, दिनेश सिंह आदि ने कहा कि यदि शीघ्र विस्फोटकों का इस्तेमाल रोका नहीं गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इधर, जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना के बीच जेईई मेंस प्रवेश परीक्षा स्थगित
Next: शिक्षक संगठन ने की स्कूलों को बंद करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.