Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सचिव ने की अल्मोड़ा जनपद में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा
  • अल्मोड़ा

सचिव ने की अल्मोड़ा जनपद में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 11/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड शासन के सचिव दिलीप जावलकर ने शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचकर जनपद में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं बेस्ट प्रैक्टिस की समीक्षा बैठक की। बैठक में सचिव जावलकर ने आपदा प्रबंधन, सिंचाई, जलागम विकास, राजस्व एवं अन्य विभागों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से किया जाए ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके। सचिव ने विशेष रूप से जलागम प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जलागम के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाई जाए तथा कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जलागम के कार्यों को ग्राम पंचायत विकास योजना में अनिवार्य रूप से रखा जाए तथा नियमित रूप से उन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जलागम के सभी कार्यों में वनीकरण का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं भूमिगत जल के पुनर्चक्रण में वनीकरण का जितना योगदान है उतना शायद ही किसी तरीके से हो। जलागम एवं सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं जल संसाधनों के समुचित उपयोग के लिए नवीन तकनीकों को अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास को लेकर शासन स्तर से जो भी सहयोग एवं कार्य होगा वह प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि शासन स्तर पर जो भी कार्य लंबित है अथवा कोई अन्य मदद की जरूरत है, तो उसका विवरण उपलब्ध कराएं जिससे उसका निस्तारण जल्द से जल्द किया जा सके। उन्होंने जनपद में चल रहे नए नए कार्यों एवं बेस्ट प्रैक्टिस की भी समीक्षा की। बेस्ट प्रैक्टिस की समीक्षा कर उन्होंने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की विजन एवं नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिकता को अपनाते हुए नए नए नवाचार एवं प्रौद्योगिकी का प्रयोग निरंतर रूप से किया जाए । उन्होंने जनपद में चल रही बेस्ट प्रैक्टिस की सराहना करते हुए कहा कि इन्हें अन्य जनपदों में भी मॉडल के रूप में अपनाया जा सकता है। बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, उप निदेशक जलागम अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Next: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न स्थलों पर आयोजित हुए जागरूकता शिविर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.