Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सबसे ज्यादा टीका लगाने वाला दुनिया का दूसरा देश बना भारत
  • राष्ट्रीय

सबसे ज्यादा टीका लगाने वाला दुनिया का दूसरा देश बना भारत

RNS INDIA NEWS 13/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना टीकाकरण को लेकर भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन चुका है जहां अब तक सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। बीते एक मार्च से दूसरा चरण शुरू होने के बाद टीकाकरण में आई तेजी से यह मुकाम हासिल हो सका।
अब अमेरिका दुनिया का पहला देश है जहां अब तक तीन करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। जबकि भारत में बृहस्पतिवार तक 2.56 करोड़ लोग वैक्सीन ले चुके हैं। इनके अलावा ब्राजील में अब तक 1.13 करोड़, तुर्की में एक करोड़ और ब्रिटेन में 94 लाख लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 16 जनवरी से देश में कोरोना टीकाकरण शुरू हुआ था। 11 मार्च को 53वें दिन 2,56,90,545 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें 60 या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग और 45 से 59 वर्ष की आयु के पहले से बीमार 67,86,086 लोग शामिल हैं। इनके अलावा 71.97 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को अब तक पहली और 40.13 लाख को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनके अलावा 70.55 लाख को पहली और 6.37 लाख फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी डोज लग चुकी है।
आंकड़ों के अनुसार, अब तक 71.23 फीसदी टीकाकरण सरकारी अस्पतालों में हुआ है। जबकि 28.77 फीसदी टीकाकरण निजी अस्पतालों में हुआ। इनके अलावा वैक्सीन लगने के बाद 0.020 फीसदी दुष्प्रभाव के मामले सामने आए हैं। इनमें से 0.00025 फीसदी को ही अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आई है।

फिर भी संभव है संक्रमण
कोरोना से बुरी तरह प्रभावित ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक का कहना है कि इस वायरस से आने वाले कई वर्षों तक हजारों लोगों की मौतें होती रहेंगी। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के महामारी रोग विशेषज्ञ और साइंटिफिक एडवाजरी ग्रुप फॉर इमरजेंसी के सदस्य प्रो. एंड्रयू हेवार्ड का कहना है कि टीकाकरण के बावजूद फ्लू की तरह कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी रहेगा। टीका लगने से मौतों का आंकड़ा कम हो सकता है लेकिन इसे रोक पाना मुश्किल है। प्रो. हेवार्ड का कहना है कि टीका कितना और कब तक असरदार है ये अभी तक स्पष्ट नहीं है। सर्दियों में वायरस दोबारा बड़े पैमाने पर सक्रिय हो सकता है जिसकी चपेट में आकर लोगों की मौत हो सकती है। दुनिया के किसी भी देश में टीकाकरण इतनी तेजी से नहीं हो रहा है कि आने वाले कुछ समय में 100 प्रतिशत लोगों को टीका लग जाए और वो सुरक्षित हो जाएं। ऐसे में कुछ लोग खासकर बीमार लोग वायरस की चपेट में आएंगे और मौतों का सिलसिला आने वाले समय में भी जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 13 मार्च
Next: संसदीय समिति रिपोर्ट: अगले तीन साल में मुनाफे में आ जाएगा बीएसएनएल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.