Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सब्जी की आड़ में गांजा तस्करी, 4.22 लाख के गांजे के साथ दो चचेरे भाई गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

सब्जी की आड़ में गांजा तस्करी, 4.22 लाख के गांजे के साथ दो चचेरे भाई गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/05/2025
default featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के नेतृत्व में जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सल्ट पुलिस ने चिमटाखाल-मरचूला मार्ग पर चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन से गांजा की बड़ी खेप बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चचेरे भाई हैं और उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले हैं। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम ने चिमटाखाल के पास पिकअप (यूके01-सीए-0780) को जांच के लिए रोका। वाहन में सवार चालक विशाल सिंह और परिचालक भूरे ने वाहन में सब्जी होने की बात कही, लेकिन संदेह होने पर जब कट्टों को खोला गया तो उसमें से कुल 16.895 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 4.22 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा सराईखेत से रामनगर ले जा रहे थे, जहां इसे ऊंचे दामों में बेचने की योजना थी। मामले में थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल सिंह (22 वर्ष) पुत्र चंद्रभान सिंह और भूरे (19 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र, निवासी ग्राम वजीरगंज रेहडिया, थाना वजीरगंज, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश (वर्तमान में रामनगर, नैनीताल) के रूप में हुई है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमित जोशी, अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, हेड कांस्टेबल संजू कुमार और कांस्टेबल अमरेन्द्र कुमार शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 मई
Next: पिछले 25 वर्षों में उत्तराखण्ड ने अन्य क्षेत्रों की भांति वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है : सीएम

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 17.55.04
  • अल्मोड़ा

पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.