Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अतिक्रमण हटाने का विरोध करने वालों पर मुकदमा
  • हरिद्वार

अतिक्रमण हटाने का विरोध करने वालों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
rns featured image new

रुड़की। कलियर में लगने वाले साबिर पाक के सालाना उर्स को लेकर अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन की टीम के साथ हुए विवाद में पुलिस ने दरगाह प्रबधक की तहरीर पर 7 नाजमद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कलियर में साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर चल रहे अतिक्रमण अभियान का मंगलवार को विरोध किया गया था। तहसीलदार चन्द्रशेखर वशिष्ठ दरगाह प्रबन्धन के साथ मेला क्षेत्र के टिन शेड के अतिक्रमण को हटाने पहुंचे थे। इस दौरान टीम का कुछ लोगों ने विरोध किया था और टीम से नोकझोंक हो गई थी। जिसके बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान रोक दिया गया था। इसके बाद दरगाह प्रबधक शफीक अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तहसील प्रशासन और दरगाह प्रशासन की टीम के साथ अतिक्रमण करने वाले इस्तखार ने कुछ लोगों को बुलाकर टीम का विरोध करते हुए अतिक्रमण हटाने से रोका दिया। प्रबधक ने पुलिस से तहरीर देकर उनके खिलाफ कानूनी करवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 7 नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। थाना प्रभारी मनोहर सिह भंडारी ने बताया दरगाह प्रबंधक की तहरीर पर इस्तेखार, राशिद, नाज़िम, सीनू, इंतजार, शाजिम मजिल, नूर आलम सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेलवे भर्ती में दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचा मुन्ना भाई गिरफ्तार
Next: अतिक्रमण हटाने पर ट्रांसफर की दी धमकी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.