Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सभी स्कूलों में होगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन: डॉ. धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सभी स्कूलों में होगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन: डॉ. धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 09/02/2025
rns featured image new

-कहा, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी देंगे युवाओं को सफलता के गुरू मंत्र
-विभागीय अधिकारियों को निर्देश, विद्यालयों में पुख्ता रखें तैयारियां

देहरादून(आरएनएस)।   सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा में तनाव से मुक्त रहने और सफलता के लिये गुरू मंत्र देंगे। इस विशेष कार्यक्रम का प्रदेशभर के विद्यालयों में डिजिटल माध्यम से सजीव प्रसारण किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस महत्वपूर्ण चर्चा का लाभ उठा सकें। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विद्यालय स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरा करने के निर्देश दे दिये गये हैं।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गत दिवस अपने शासकीय आवास पर इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर वर्ष की भांति इस बार भी दिल्ली स्थित भारत मण्डपम से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के जरिये परीक्षा को लेकर छात्रों के मन में उठने वाले सवालों का जवाब देंगे और उनकी चिंताओं का समाधान करेंगे। विभागीय मंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश के 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री की इस विशेष पहल का लाभ उठायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यक्रम में कक्षा 6 से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावक, शिक्षक, विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करेंगे।
डॉ. रावत ने बताया कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के इस संस्करण के लिये बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस कार्यक्रम को प्रदेश के विद्यार्थियों के लिये और खास बनाने के लिये विभागीय अधिकारियों को अन्य सहायक गतिविधियों के आयोजन के भी निर्देश दिये गये हैं ताकि बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राएं तनावमुक्त रहकर बेहतर प्रदर्शन कर सके।
बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक एससीईआरटी/माध्यमिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक डॉ. मुकुल सती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पंजीकृत करने को चलेगा अभियान
Next: ऋषिकेश के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएगी: प्रेमचंद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.