Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बिजली उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पंजीकृत करने को चलेगा अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बिजली उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पंजीकृत करने को चलेगा अभियान

RNS INDIA NEWS 09/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   ऊर्जा निगम में उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने को ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ाया जाएगा। हर उपभोक्ता के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए हर छोटी बड़ी सूचना पहुंचेंगी। इसके लिए उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पंजीकृत किए जाने को अभियान चलाया जाएगा। उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण को आयोजित किए जा रहे शिविरों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए अफसरों को शिविरों में अपनी मौजूदगी सुनिश्चित करानी होगी।
एमडी अनिल कुमार ने ऊर्जा निगम की ऑलाइन सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को पहुंचाने के निर्देश दिए। ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त राजस्व में वृद्धि पर जोर दिया। उपभोक्ताओं के साथ बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करने तथा उपभोक्ताओं को एसएमएस से बिल उपलब्ध कराने को कहा। इसके लिए सभी फील्ड अधिकारी अपने अधीनस्थ क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के मोबाइल नम्बर एकत्र करने को अभियान चलाएं। उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर सिस्टम में पंजीकृत कराए जाएंगे।
विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण को ऊर्जा निगम गांवों से लेकर शहरों में नियमित शिविरों का आयोजन करेगा। इन शिविरों में उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए एमडी ऊर्जा निगम अनिल कुमार ने अधिकारियों से शिविरों में मौजूद रहने के निर्देश दिए। सभी फील्ड अफसरों के लिए जारी निर्देश में एमडी अनिल कुमार ने कहा कि शिविर में उपभोक्ताओं की सुविधा का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के साथ ही शत प्रतिशत राजस्व वसूली भी सुनिश्चित कराई जाए। इसके लिए अफसर भी शिविरों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
उपभोक्ताओं को आसानी से बिजली बिल जमा कराने के साथ ही बिल से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान भी समय पर कराया जाए। अधिकारी सब डिवीजन स्तर पर लगाए जा रहे शिविरों में मौजूद रह कर सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराएं। नए बिजली कनेक्शन, मीटररिंग और बिलिंग से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।

बकाएदारों को जारी किए जाएं नोटिस
ऊर्जा निगम की ओर से बिजली बिल जमा न कराने वाले बकाएदारों को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने दिए। कहा कि नोटिस जारी किए जाने के साथ ही बकाया बिजली बिल की वसूली भी सुनिश्चित की जाए। सभी उपभोक्ता सेवा केन्द्रों, राजस्व संग्रहण केन्द्रों पर दिव्यांगजनों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा, सुगमता को उपभोक्ता सेवा केन्द्रों में सुरक्षित एवं आरामदायक बैठने का स्थान उपलब्ध कराया जाए। बिल जमा करने को अलग लाईन और बिजली से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। कहा कि अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर सभी अधिकारी अपने अपने मुख्यालय में उपस्थित रहकर राजस्व वसूली की कार्यवाही सुनिष्चित करें। बेहतर प्रदर्षन करने वाले सर्किल, डिवीजनों, सब डिवीजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वंचित वर्ग की बेटियां ड्रोन पायलट बनकर भरेंगी ऊंची उड़ान
Next: सभी स्कूलों में होगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन: डॉ. धन सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.