Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सभी सांसद संविधान में दिए गए प्रारूप के अनुसार ही लें संसद सदस्यता की शपथ: लोकसभा स्पीकर
  • राष्ट्रीय

सभी सांसद संविधान में दिए गए प्रारूप के अनुसार ही लें संसद सदस्यता की शपथ: लोकसभा स्पीकर

RNS INDIA NEWS 01/07/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। संसद सदस्यता की शपथ लेते समय कई नवनिर्वाचित सांसदों द्वारा नारेबाजी और अलग-अलग शब्दों का प्रयोग करने के कारण हाल के दिनों में कई बार विवाद खड़ा हो गया था। इन विवादों को खत्म करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सदन में यह व्यवस्था दे दी है कि सभी सांसद संविधान में दिए गए प्रारूप के अनुसार ही संसद सदस्यता की शपथ लें।
उन्होंने भविष्य में शपथ के दौरान सांसदों द्वारा कोई अतिरिक्त शब्दों या नारों का उल्लेख नहीं करने की हिदायत देते हुए इस संबंध में सभी दलों के सांसदों को शामिल कर, एक संसदीय समिति का भी गठन करने की जानकारी दी।

ओम बिरला ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि सदस्यों के शपथ के लिए संविधान में प्रारूप दिया गया है और उसी प्रारूप के अनुसार ही शपथ ग्रहण करना सदस्यों का संवैधानिक दायित्व है। शपथ की अपनी एक शुचिता, मर्यादा और गरिमा है। अतिरिक्त शब्दों और वाक्यों के उल्लेख से संविधान की गरिमा प्रभावित होती है। संसद सदस्य के रूप में हमारा दायित्व है कि हमारे आचरण से संविधान की गरिमा में कमी न हो। यह सदन के लिए चिंता का विषय है।

उन्होंने व्यवस्था दी कि सभी सदस्य संविधान में दिए गए प्रारूप के अनुसार ही शपथ लेंगे। भविष्य में शपथ लेने के दौरान किसी भी प्रकार के अतिरिक्त शब्दों का उल्लेख नहीं करने की हिदायत देते हुए उन्होंने पूरे सदन से संकल्प लेने का आह्वान भी किया।
लोकसभा अध्यक्ष ने आगे बताया कि इस संबंध में सभी दलों के सांसदों को शामिल करते हुए संसदीय समिति का भी गठन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति-पत्नी ने अपने 3 बच्चों के साथ आत्महत्या की
Next: न्यू क्रिमिनल लॉ से कांग्रेस को आपत्ति, बताया जबरदस्ती

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.