Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सावन के चौथे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • देहरादून

सावन के चौथे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 08/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। सावन के सोमवार को पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर से लेकर तीर्थनगरी ऋषिकेश के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में माथा टेकने और जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान हर-हर महादेव, बम-बम भोले के उद्घोषों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा। तीर्थनगरी ऋषिकेश के चंद्रेश्वरनगर में पौराणिक चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, वीरभद्र मार्ग स्थित वीरभद्र महादेव, सोमेश्वर मंदिर, रेलवे रोड पर बनखंडी महादेव, इंद्रेश्वर महादेव मंदिर आदि स्थानों पर सोमवार तड़के से श्रद्धालु माथा टेकने और जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े होकर श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। शिवभक्तों ने पवित्र शिवलिंग का जलाभिषेक कर बिल्व पत्र, दूध, फल और फूल अर्पित कर परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक कराया और खीर का प्रसाद वितरित किया। देर शाम तक मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। वहीं पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में देर शाम तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन रही। पुलिस के मुताबिक शाम 4 बजे तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस कर्मी गश्त करते और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर लाइन बनाने में सहयोग करते नजर आए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर से स्कूल गई नाबालिग छात्रा को सहस्रधारा लेकर पहुंचा युवक गिरफ्तार
Next: पब्लिक स्कूल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी गठित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.