Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सांसद तीरथ सिंह रावत ने ली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक
  • चमोली

सांसद तीरथ सिंह रावत ने ली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 10/01/2023
10 (27)

चमोली। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं मा0 सांसद गढवाल श्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुए केन्द्र पोषित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को मिलकर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
मा0 सांसद ने केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास, पीएमजीएसवाई, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, वैकल्पिक ऊर्जा आदि योजनाओं की विस्तार से प्रगति समीक्षा की। जिले में केन्द्र पोषित योजनाओं की अच्छी प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मा0 सांसद ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही समाज कल्याण अधिकारी को रोस्टर के हिसाब से ब्लॉकवार अधिकारी बैठाने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने मा0 सांसद को जिले में संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एनआरएलएम में वित्तीय वर्ष 2022-23 में लक्ष्य 1600 के सापेक्ष 1217 एसएचजी का गठित किए गए हैं। जल जीवन मिशन में वित्तीय वर्ष 2022-23 मंे अब तक 23495 जल संयोजन कर दिए गए है। जिले में पीएम आवास ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 व 2021-22 में कुल लक्ष्य 1378 के सापेक्ष 1332 आवास पूर्ण हैं। पीएम आवास शहरी में दिसम्बर 2022 तक लक्ष्य 1491 आवासों मे से 1071 पूर्ण तथा 372 निमार्णाधीन हैं।
बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, डीएफओ सर्वेश दुबे, पीडी आनन्द सिंह, सीएमओ राजीव शर्मा सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तिवाड़ के ग्रामीणों ने की पुनर्वास नीति के तहत भूमि आवंटन की मांग
Next: हरिद्वार डीएम ने किया जोशीमठ आपदा क्षेत्र हेतु राहत सामग्री के वाहनों को रवाना

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.