Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा सरकार में उत्तराखंड बेरोजगारी में नंबर एक पर आया: प्रदीप टम्टा
  • अल्मोड़ा

भाजपा सरकार में उत्तराखंड बेरोजगारी में नंबर एक पर आया: प्रदीप टम्टा

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
WhatsApp Image 2021-09-16 at 8.54.07 PM

अल्मोड़ा। अगर वर्ष 2022 में कांग्रेस सत्तारूढ़ हुई, तो गैरसैण राज्य की स्थाई राजधानी बनेगी। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कही। उन्होंने भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल को विफल बताया और कहा कि चुनाव आचार संहिता लगने से ठीक पहले की गयी घोषणाएं महज चुनावी जुमले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में उत्तराखंड राज्य बेरोजगारी में पहले नंबर पर आ गया है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार का पांच साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 05 सालों में भाजपा सरकार को पदों को भरने व टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन जैसे कई कार्यों की याद नहीं आई, मगर अब चुनाव नजदीक देखते ही सब याद आने लगा है। उन्होंने जोड़ा कि जिन 22000 पदों को आज भरने की बात हो रही है, इन्हें अब रिक्त पदों को आज तक क्यों नहीं भरा गया। इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसका जवाब भाजपा सरकार को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को उसकी कल्पना से ज्यादा प्रचंड बहुमत जनता ने दिया, लेकिन इसके बदले जनता को भाजपा सरकार क्या दे पाई। आज जिन कामों का श्रेय लेना भाजपा कोशिश कर रही है, उनमें से कई कामों की नींव कांग्रेस शासनकाल में रखी जा चुकी है।

 

श्री टम्टा ने कहा कि 05 सालों में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं हो पाया। अल्मोड़ा में कांग्रेस सरकार द्वारा एक बड़े उद्देश्य से स्थापित किए गए आवासीय विश्वविद्यालय को भाजपा सरकार लील गई। सोमेश्वर में आज तक महिला बेस अस्पताल के नाम पर एक ईंट नहीं लग सकी। आज चुनाव नजदीक देख भाजपा सरकार को युवाओं व नौकरी देने की याद आने लगी। सांसद ने कहा कि भाजपा गैरसैण को पिकनिक मनाने का अड्डा मानती है, इसलिए उसने गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने की दिशा में कोई काम नहीं किया, जो उत्तराखंड आंदोलनकारियों की भावना पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो गैरसैण स्थाई राजधानी बनेगी और यह बात कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्राथमिकता से कमजोर वर्गों को उनके हक दिलाएगी और बेरोजगारी दूर करने के लिए बैकलाग समेत सभी रिक्त पदों को भरेगी उनका कहना था कि सरकारी व प्राइवेट दोनों सेक्टरों में रोजगार के अवसर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण उत्तराखंड से कई बड़े उद्योगों का पलायन हो गया। जिससे रोजगार के अवसर बेहद कम हुए। श्री टम्टा ने भाजपा के पांच साल के कार्यकाल को चौपट बताया। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राजेश बिष्ट, दिनेश नेगी आदि भी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जन्मदिन पर सीएम धामी की घोषणा, राज्य की भर्ती में मार्च 2022 तक नहीं लिया जायेगा शुल्क
Next: कुदरत का कहर : बारिश से हुई पांच की मौत

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.