Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सांप के डसने से व्यक्ति की मौत
  • हरिद्वार

सांप के डसने से व्यक्ति की मौत

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

रुड़की।  सिमली में रह रहे 48 वर्षीय व्यक्ति को सोते समय सांप ने डस लिया। परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसे सपेरों को दिखाया गया लेकिन फायदा नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने शव का अपने पैतृक गांव नेतवाला सैदाबाद में दाह संस्कार कर दिया। लक्सर कोतवाली के नेतवाला सैदाबाद गांव निवासी 48 साल का व्यक्ति पिछले कई सालों से मोहल्ला सीमली में मकान बनाकर परिवार सहित रह रहा था। रविवार रात वह अपने पलंग पर सो रहा था। इसी दौरान कहीं से आया सांप उसके पलंग पर चढ़ गया और उसे काट लिया। इसके तुरंत बाद उस व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार व पड़ोस के लोग उसे लक्सर नगर के एक नर्सिंग होम ले गए। लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने लक्सर के निरंजनपुर गांव से सपेरों को बुलवाया। पर काफी देर तक कोशिश करने के बाद उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। बाद में परिजनों ने खानपुर के डेरियों में एक झाड़फूंक करने वाले से संपर्क कर उसे दिखाया। कई बार प्रयास करने के बाद उसने भी मना कर दिया। इस पर निराश परिजन शव को अपने गांव सैदाबाद ले गए और फिर परिवार की सहमति से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान का कहना है कि पुलिस को सांप के काटने से हुई मौत की कोई सूचना नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जांच में फर्जी निकला पत्नी को बंधक बनाने का मामला
Next: स्मैक कारोबारी के साथ महिला खरीददार गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.