Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सालम क्रांति के शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह के बलिदान को पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल: डॉ धन सिंह
  • अल्मोड़ा

सालम क्रांति के शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह के बलिदान को पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल: डॉ धन सिंह

RNS INDIA NEWS 25/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद प्रभारी मंत्री तथा चिकित्सा, शिक्षा, उच्च शिक्षा सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शुक्रवार को तहसील जैंती के धामदेव में सालम क्रांति दिवस में प्रतिभाग कर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अंग्रेजों से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर बलिदान दिया था। उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में यह दिवस मनाया जाता है। इस दौरान प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 45.71 लाख रुपए की लागत से सालम, जैंती में बने शहीद स्मारक का लोकार्पण भी किया तथा शहीद नरसिंह धानक एवं शहीद टीका सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सालम क्रांति देश एवं दुनिया में विशेष स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए जैंती क्षेत्र का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आने वाले दिनों में सालम क्रांति में शहीद नरसिंह धानिक एवं शहीद टीका सिंह के बलिदान को कक्षा 12 तक के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सालम क्रांति शहीद स्मारक के विभिन्न कार्यों को करने हेतु 25 लाख रुपए भी अवमुक्त किए जाएंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए लगातार सरकार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि 6 से 12 तक की कक्षा के बच्चों को 70 प्रतिशत या उससे ऊपर नंबर लाने पर सरकार द्वारा छत्रावृति की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि जैंती अस्पताल में 1 करोड़ रुपए की लागत से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा तथा डिग्री कॉलेज जैंती को भी 5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे, जिससे व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा सके। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की आजादी के स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीदों को याद करते हुए कहा कि सालम की धरती वीरों की धरती है। साथ ही कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूल पाएगा। इस अवसर पर यहां पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, ब्लॉक प्रमुख विक्रम सिंह बगड़वाल, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, उपजिलाधिकारी जैंती/भनोली एनएस नगन्याल, तहसीलदार बरखा जलाल समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रताप राम ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सर्जन डॉ सुकोटी ने निर्धन नेपाली बच्चे का जटिल ऑपरेशन कर जिला चिकित्सालय का मान बढ़ाया
Next: गुमशुदा महिला मामला दर्ज़ होने के 03 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू
  • जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.