Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसआईआर अभियान के तहत आवासीय सोसायटियों और मोहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप
  • देहरादून

एसआईआर अभियान के तहत आवासीय सोसायटियों और मोहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप

RNS INDIA NEWS 21/05/2026
rns featured image new

देहरादून। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों, ईआरओ और एईआरओ के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में एसआईआर अभियान की तैयारियों, प्रशिक्षण और बूथ स्तर पर व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति अभी शत-प्रतिशत नहीं हुई है, वहां जिलाधिकारी राजनीतिक दलों के साथ पुनः बैठक कर जल्द नियुक्ति सुनिश्चित करें। जहां बीएलए तैनात हो चुके हैं, वहां उनका प्रशिक्षण भी अनिवार्य रूप से कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जिन शहरों में बड़ी आवासीय सोसायटियां हैं, वहां नोडल अधिकारियों की तैनाती कर विशेष कैंप लगाए जाएं और इसके लिए अलग से रोस्टर तैयार किया जाए। साथ ही मोहल्लों में भी अभियान के तहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि बूथ लेवल अधिकारी घर-घर सत्यापन के दौरान निर्वाचन आयोग का पहचान पत्र पहनकर ही क्षेत्र में जाएं, ताकि लोगों में भ्रम की स्थिति न बने।

बैठक में प्रशिक्षण मॉड्यूल का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। इसके अलावा गणना प्रपत्रों की छपाई, लॉजिस्टिक व्यवस्था और वितरण योजना की भी समीक्षा की गई।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम हरदा बोले, सत्ता में आए तो बद्री गाय को राज्य माता का दर्जा देंगे
Next: राशिफल 22 मई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेना भर्ती की तैयारी में एनसीसी कैडेटों को मिलेगा उपनल का सहयोग

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ई-चालान के फर्जी मैसेज भेजकर हो रही ठगी से रहें सावधान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.