Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रूसी सेना ने चेर्नोबिल का नियंत्रण यूक्रेन को सौंपा
  • अंतरराष्ट्रीय

रूसी सेना ने चेर्नोबिल का नियंत्रण यूक्रेन को सौंपा

RNS INDIA NEWS 02/04/2022
rns featured image new

कीव। रूस की सेना ने शुक्रवार को चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थल का नियंत्रण वापस यूक्रेन को सौंप दिया। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस ने लगभग एक महीने पहले चेर्नोबिल को अपने कब्जे में ले लिया था। रूस के सैनिक चेर्नोबिल से ऐसे वक्त में पीछे हटे हैं, जब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि क्रेमलिन यूक्रेन में पीछे हटने के वास्ते बातचीत करने की आड़ में अपनी सेना को फिर से तैयार कर देश के पूर्वी हिस्से में पुन: तैनात करने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि देश के उत्तर और मध्य भाग से रूस की सेना की वापसी महज एक दिखावा है और उसकी दक्षिण पूर्व में बड़े हमले की तैयारी है। दोनों देशों के बीच शुक्रवार को फिर से बातचीत होने वाली है।यूक्रेन की सरकारी ऊर्जा कंपनी, ‘एनर्जोएटम ने कहा कि बंद पड़े संयंत्र से सैनिकों को विकिरण दंश झेलना पड़ रहा था, जिसके बाद उन्होंने चेर्नोबिल को छोड़ दिया। हालांकि, स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

उधर कीव के बाहरी इलाकों और अन्य मोर्चों पर जंग जारी है। रूस की सीमा से लगे क्षेत्र बेल्गोरोद के गवर्नर ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार तडक़े रूस की सीमा में यूक्रेन ने हेलीकॉप्टर से गोलीबारी की और तेल के एक डिपो को निशाना बनाया जिससे उसमें आग लग गई। इस दावे की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने 2 जनरल के सैन्य रैंक छीने
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने अपने दो जनरल के सैन्य रैंक छीन लिये हैं। जेलेंस्की ने कहा, ‘कुछ चीजों के कारण वे यह तय नहीं कर पा रहे थे कि उनकी मातृभूमि कहां हैं और उन्होंने ‘यूक्रेनी लोगों के प्रति निष्ठा की अपनी सैन्य शपथ का उल्लंघन किया। जेलेंस्की के अनुसार, इनमें से एक जनरल मुख्य खुफिया एजेंसी ‘एसबीयू में आंतरिक सुरक्षा मामलों के प्रमुख थे। दूसरे जनरल ख़ेर्सोन क्षेत्र में ‘एसबीयू के प्रमुख थे, जो रूसी सेना द्वारा कब्जे में लिया गया पहला सबसे बड़ा शहर था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पोप ने कनाडा में स्कूल में दुर्व्यवहार के लिए स्वदेशी लोगों से माफी मांगी
Next: कर्नाटक में अमित शाह करेंगे भाजपा कोर कमेटी की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.