Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रूस यूक्रेन युद्ध से लगा उत्तराखंड के फार्मा और सिडकुल इंडस्ट्रीज सेक्टर को झटका
  • हरिद्वार

रूस यूक्रेन युद्ध से लगा उत्तराखंड के फार्मा और सिडकुल इंडस्ट्रीज सेक्टर को झटका

RNS INDIA NEWS 07/03/2022
rns featured image new

कच्चे माल के साथ पैकेजिंग भी महंगी

हरिद्वार। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से सिडकुल इंडस्ट्रीज और फार्मा सेक्टर को करारा झटका लगा है। कच्चा माल 15 फीसदी महंगा होने के साथ कच्चे माल की सप्लाई भी बाधित हो रही है। सिडकुल स्थित सभी कंपनियों व अधिकांश कंपनियां दवाओं के रसायन और पैकेजिंग के कच्चे माल के लिए रूस-यूक्रेन समेत सीआइएस (कामनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेंट स्टेट्स) पर निर्भर हैं। युद्ध के चलते बीते 10 दिन में एल्युमिनियम फॉइल (पैकेजिंग) के भाव 100 रुपये प्रति किलो से अधिक बढ़ गए है। एल्युमिनियम फॉइल कोरोनाकाल में 265 रुपये किलो, उसके बाद बढ़कर 335 रुपये किलो हुई। सप्ताह भर से युद्ध के दौरान अब 470 रुपये किलो पहुंच गई है। कच्चे माल के दाम बढ़ने से दवाओं की पैकिंग और दामों पर भी असर देखने को मिलेगा। फार्मा इकाइयां रूस और यूक्रेन से बड़े पैमाने पर दवाओं के कच्चे माल और पैकेजिंग के रूप में विभिन्न रसायन और एल्युमिनियम फॉइल का आयात करती हैं। मौजूदा हालात के चलते कच्चा माल जगह-जगह फंस गया है। युद्ध से पहले ही देश में कच्चे माल को डंप कर दिया गया है। उत्तराखंड सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राज अरोरा और उत्तराखंड फार्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.अनिल शर्मा  ने बताया कि कच्चे माल के अलावा पैकेजिंग पर भी इसका विपरीत असर देखने को मिल रहा है। फार्मा संचालकों का कहना है कि तीन माह पहले कार्टन (पैकेजिंग) में 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। प्रिन्टेड फॉइल 500 किलोग्राम से बढ़कर 600 रुपये किलोग्राम पहुंच गया है। कच्चा माल सेप्टिक जोल, पीवीसी 10 फीसदी महंगा हो गया है। इसी तरह अन्य कच्चे सामान पर भी युद्ध का असर पड़ा और वह सब महंगे दरों में मिल रहे हैं। अकेले हरिद्वार जिले में लगभग 200 से अधिक छोटी बड़ी फार्मा इकाइयों साथ ही अन्य उधोग भी है। रूस और यूक्रेन समेत सीआइएस (कामनवेल्थ आफ इंडिपेंडेंट स्टेट्स) दवाओं के सबसे बड़े खरीदार हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि युद्ध के चलते फार्मा इकाइयों का कितना बड़ा कारोबार प्रभावित हो रहा है। फार्मा कंपनी संचालकों का कहना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो फार्मा सेक्टर को बड़ा झटका लगेगा। जिससे उबरने में लंबा समय भी लग सकता है। पहले कोरोना काल में फार्मा को मिलने वाला कच्चा माल महंगा कर दिया गया। कोरोना की दूसरी व तीसरी लहर समाप्त होने के बाद भी कच्चे माल के दाम कम नहीं हुए। अब अगर रूस और यूक्रेन का युद्ध लंबा चला तो तमाम दवा कंपनियों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन औषधि दिवस
Next: उत्तराखंड में किसकी बनेगी सरकार: एग्जिट पोल के सर्वे हुए जारी, क्या कहते हैं आंकड़े

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.