Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन औषधि दिवस
  • हरिद्वार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन औषधि दिवस

RNS INDIA NEWS 07/03/2022
rns featured image new

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन औषधि दिवस मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक स्थित जन औषधि केंद्र संचालक हिमांशु सैनी और जगजीतपुर बस अड्डा स्थित जन औषधि केंद्र के संचालक सरदार अशोक सिंह को जन औषधि केंद्रों के सफल संचालन के लिए फूलमाला पहना कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के संयोजक और भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की यह अनूठी और जन कल्याणकारी योजना है। जिसमें जेनेरिक दवाइयां बाजार मूल्य से 60 से 70 फीसदी कम मूल्य पर आम जनता को उपलब्ध हो रही हैं। इस योजना के लागू होने से पहले एक ओर जहां दवाइयां महंगी होने के कारण गरीब आदमी जीवन रक्षक दवाइयां नहीं ले पाता था और उसे बीमारी का शिकार होना पड़ता था। वहीं अब इन जन औषधि केंद्रों के माध्यम से गरीब व्यक्ति भी महंगी दवाइयां बाजार मूल्य से काफी रियायती मूल्य पर खरीद पा रहा है। जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। भाजपा जिला जिला मंत्री और अभियान की सह संयोजक अनामिका शर्मा व जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य पिछले 7 वर्षों में इस देश में हुए हैं। जिनमें अटल आयुष्मान योजना जिसके माध्यम से पांच लाख तक का बीमा लाभ आम व्यक्ति को मिल रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप, सस्ती और प्रभावी औषधि जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन औषधि केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। आमजन से अपील करते हुए कहा कि महंगी ब्रांडेड दवाओं के विकल्प के रूप में सस्ती एवं प्रभावी जेनरिक दवाईयों का इस्तेमाल करें। जन औषधि दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजन से अपील की कि वे जन औषधि केंद्रों पर जाकर अधिक से अधिक दवाइयां सस्ते मूल्य पर खरीदें और दूसरों को भी प्रेरित करें ताकि प्रधानमंत्री की इस योजना का ज्यादा प्रचार प्रसार हो सके और देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्रांति आए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री संजय सिंह, बूथ अध्यक्ष सूबे सिंह, बसंत सैनी, मनोज चौहान, अजय बबली, अमित शास्त्री, सुरेंद्र कुमार शर्मा, अमित वालिया, कमल राजपूत, मनोज कुमार, आईडी शर्मा, राहुल धीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक, गौरव वर्मा, अवनीश जिंदल, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 30 नए केस, एक मौत
Next: रूस यूक्रेन युद्ध से लगा उत्तराखंड के फार्मा और सिडकुल इंडस्ट्रीज सेक्टर को झटका

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.