Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रूस ने दागी दुनिया की सबसे घातक क्रूज मिसाइल जिरकॉन
  • उत्तराखंड

रूस ने दागी दुनिया की सबसे घातक क्रूज मिसाइल जिरकॉन

RNS INDIA NEWS 07/10/2020
rns featured image new

अमेरिका-नाटो से तनाव

मास्को,07 अक्टूबर। रूस ने अपनी सबसे घातक हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस मिसाइल का परीक्षण बैरंट सागर में किया गया है। इस मिसाइल ने ध्वनि की तुलना में 8 गुना ज्यादा स्पीड (मैक 8) से 450 किमी की दूरी तय की और अपने नकली लक्ष्य को तबाह किया। रूस ने यह परीक्षण ऐसे समय पर किया है जब उसका अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो देशों के साथ तनाव चल रहा है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जिरकॉन मिसाइल के सफल परीक्षण की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि रूस के लिए यह एक महत्वपूर्ण घटना है जो देश की सुरक्षा को बढ़ाएगी। रूसी राष्ट्रपति ने इस परियोजना में शामिल सभी लोगों की प्रशंसा की। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी रूसी विशेषज्ञ सेना को फिर से ताकतवर बनाने के लिए काम करते रहेंगे।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हाइपरसोनिक मिसाइल की रेंज 450 किमी रही। मिसाइल ने 28 किमी की ऊंचाई से उड़ान भरी और 4.5 मिनट में 450 किमी की दूरी को तय करते हुए अपने लक्ष्य को तबाह कर दिया। इस दौरान मिसाइल ने 8 मैक की स्पीड हासिल की। बता दें कि हाइपरसोनिक मिसाइल की दुनिया में सबसे आगे रूस चल रहा है। रूस ने अपनी 3 एम22 जिरकॉन मिसाइल को तैनात करना शुरू कर दिया है।
विशेषज्ञों के मुताबिक भारत की ब्रह्मोस-2 मिसाइल भी जिरकॉन पर आधारित है। आम मिसाइलें बैलस्टिक ट्रैजेक्टरी फॉलो करती हैं। इसका मतलब है कि उनके रास्ते को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। इससे दुश्मन को तैयारी और काउंटर अटैक का मौका मिलता है जबकि हाइपरसोनिक वेपन सिस्टम कोई तयशुदा रास्ते पर नहीं चलता। इस कारण दुश्मन को कभी अंदाजा नहीं लगेगा कि उसका रास्ता क्या है। स्पीड इतनी तेज है कि टारगेट को पता भी नहीं चलेगा। यानी एयर डिफेंस सिस्टम इसके आगे पानी भरेंगे।
रूस के अत्याधुनिक एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम के अलावा किसी भी देश के पास हाइपरसोनिक मिसाइलों का रोकने की क्षमता नहीं है। रूस और चीन से टक्कर के लिए अमेरिका भी इस ब्रह्मास्त्र का निर्माण कर रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका अभी अविश्वसनीय मिलिट्री एक्विपमेंट बना रहा है। उन्होंने इसे सुपर-डुपर मिसाइल नाम दिया। ट्रंप ने यह भी कहा कि हमारे पास अभी जो मिसाइलें मौजूद हैं यह उससे यह 17 गुना तेज है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं को सेक्स स्लेव बनाने के लिए अफ्रीका पहुंचे आईएसआईएस आतंकी
Next: मिशेल ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप को ‘नस्लवादी’ कहा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.