Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • रूस के सदर्न फेडरल विश्वविद्यालय के साथ नवाचार को लेकर एमओयू
  • टिहरी

रूस के सदर्न फेडरल विश्वविद्यालय के साथ नवाचार को लेकर एमओयू

RNS INDIA NEWS 23/09/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने एक अहम एमओयू रूस के एक विश्वविद्यालय के साथ किया है। यह एमओयू सदर्न फेडरल विश्वविद्यालय के साथ किया गया है। इस एमओयू से दोनों विवि के बीच अनुसंधान, शिक्षा और उद्यमशीलता में वैश्विकस्तर पर बढ़ोत्तरी होगी, साथ ही जलवायु परिवर्तन, सतत शहरीकरण, नवीकरणीय ऊर्जा, बौद्धिक संपदा अधिकार और उद्यमशीलता जैसे क्षेत्रों में सहयोग को सक्षम करेगा। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनके जोशी ने बताया कि यह समझौता ज्ञापन हमारी शैक्षिक अनुभवों को समृद्ध करने और एक सहयोगात्मक अनुसंधान वातावरण को बढ़ावा देने की क्षमता को काफी हद तक बढ़ाएगा। इस अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में एक नई शुरुआत होगी, जो छात्रों और संकाय के लिए लाभकारी होगा। सदर्न फेडरल यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर हम अपने छात्रों और संकाय के लिए समृद्ध शैक्षिक अनुभवों का निर्माण कर सकेंगे। नए अनुसंधान के द्वार भी खुलेंगे। दोनों संस्थान संयुक्त कार्यक्रमों और पहलों के माध्यम से अनुसंधान, नवाचार, उद्यमशीलता और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ काम करेंगे। यह समझौता तीन वर्षों के लिए वैध होगा। एमओयु विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्र और सदर्न फेडरल यूनिवर्सिटी के परियोजना उप प्रमुख प्रो एम बॉन्डरेव के द्वारा हस्ताक्षरित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रायल को ली कार, आरोपी लेकर हुआ फरार
Next: नगर क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.