Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नगर क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग
  • टिहरी

नगर क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग

RNS INDIA NEWS 23/09/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों ने नई टिहरी शहर में स्मैक से लेकर अन्य नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की गई। बताया कि नगर में लगातार नशे का कारोबार बढ़ रहा है। जिसके के चपेट में युवा आ रहे हैं। डीएम ने पुलिस को नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम में लोडसी कुड़िया के विलोगी नामे तोक के ग्रामीणों ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना निर्माण के कारण उनके घरों में दरारें पर गई है। जिससे ग्रामीणों को खतरा हो गया है। डीएम ने एसडीएम नरेंद्रनगर को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। बांध प्रभावित भल्डगांव के कमलू ने पुनर्वास स्थल पथरी में आवंटित भूखंड सही न होने के फलस्वरूप परिवर्तित करने की मांग की। कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष विनोद लाल शाह ने नगर पंचायत घनसाली में सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट सुचारु करने, सुनारगांव निवासी जसवीर नेगी ने कोठियाड़ा नहर पर किए गए कार्यों का भुगतान करने, भेनगी के भागचंद रमोला ने पेयजल लाइन बिछाने से घर को खतर होने की शिकायत की। म्यूंडा के प्रधान कुशाल सिंह गुनसोला ने म्यूंड मय ललवाली से झील तक रोड का टेंडर लगवाने समेत डीएम मयूर दीक्षित ने 80 शिकायत सुनीं। डीएम ने अधिकांश शिकायतों का निराकरण करते हुए अवशेष का हल भी प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएम हेल्पलाइन, सीएम घोषणा, गोशाला, किरायायेदार का सत्यापन आदि की भी प्रगति ली। कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को तक पहुंचाने से लेकर जनता की शिकायतों का निस्तारण तत्काल होना चाहिए। इस मौके पर पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान, डीडीओ मोहमद असलम, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एसडीएम अपूर्वा सिंह, लोनिवि के ईई योगेश कुमार,जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूस के सदर्न फेडरल विश्वविद्यालय के साथ नवाचार को लेकर एमओयू
Next: नोटिस से घबराए परिवारों ने एसडीएम से की न्याय की मांग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.