Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुक-रुककर होती रही केदारनाथ हाईवे पर बांसवाड़ा में आवाजाही
  • रुद्रप्रयाग

रुक-रुककर होती रही केदारनाथ हाईवे पर बांसवाड़ा में आवाजाही

RNS INDIA NEWS 19/09/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। बीते चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे कई स्थानों पर मुश्किलें पैदा कर रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बांसवाड़ा में हो रही है। यहां पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। सोमवार को यहां सुबह से रुक-रुककर वाहनों की आवाजाही होती रही। जबकि दोपहर एक बजे भारी मलबा आने से करीब एक घंटे आवाजाही बंद रही। केदारनाथ हाईवे पर कई स्थानों पर बारिश के चलते बोल्डर गिरने का खतरा बना है। मुख्यालय स्थित संगम में जहां सुंरग के ऊपरी क्षेत्र से पत्थर गिर रहे हैं वहीं नैल और अन्य कई स्थानों पर पत्थर गिरने का भय बना है। बारिश से तो यहां खतरा और भी बढ़ रहा है। बीती रात से हो रही बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे बांसवाड़ा में मलबा आने के कारण बाधित होता रहा। सोमवार दोपहर एक बजे यहां बड़ी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एनएच द्वारा लगातार मलबा हटाने का काम किया गया। करीब दो बजे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। इस दौरान केदारनाथ जाने और गौरीकुंड से लौटने वाले यात्री वाहनों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भर्ती घपलों की सीबीआई जांच को एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
Next: कैंप में कार्ड बनाने नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीण नाराज

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.