Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रपुर में सब स्टेशन बनने से केदारघाटी की आपूर्ति होगी बेहतर
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रपुर में सब स्टेशन बनने से केदारघाटी की आपूर्ति होगी बेहतर

RNS INDIA NEWS 20/03/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) द्वारा केदारघाटी के रुद्रपुर ग्राम में 220 केवी विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण की योजना तैयार की गई है। इस सब-स्टेशन के बनने से मन्दाकिनी घाटी में स्थित उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 4 मेगावॉट की कालीगंगा प्रथम, 4.5 मेगावॉट की कालीगंगा द्वितीय, 15 मेगावॉट की मद्महेश्वर एवं 76 मेगावॉट की प्रस्तावित फाटा-व्यूंग जल विद्युत परियोजनाओं से उत्पादित विद्युत ऊर्जा की सुचारु आपूर्ति संभव हो सकेगी। पिटकुल के अधिशासी अभियंता हिमांशु चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जनपद रुद्रप्रयाग में पिटकुल का कोई भी सब-स्टेशन नहीं है, जिसके चलते जनपद की जनता को लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जबकि यूजेवीएनएल की वर्तमान जल विद्युत परियोजनाओं से उत्पादित कुल 14.5 मेगावाट विद्युत में से व्यस्ततम घंटे अधिकतम 11 से 12 मेगावाट ही निकासी संभव हो पा रही है, जिससे प्रदेश को राजस्व की हानि भी हो रही है। उन्होंने बताया कि उपसंस्थान के निर्माण के बाद न केवल इन परियोजनाओं से पूर्ण क्षमता में विद्युत निकासी हो सकेगी, बल्कि यूपीसीएल के 33 केवी सब-स्टेशन गुप्तकाशी और ऊखीमठ सहित केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के सभी ग्रामों, कस्बों और यात्री विश्राम स्थलों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराई जा सकेगी। इसके अलावा केन्द्र सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण केदारनाथ रोपवे परियोजना के लिए भी विद्युत आपूर्ति इसी उपसंस्थान के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि यह परियोजना पूरी नहीं होती है, तो भविष्य में केदारनाथ घाटी में विद्युत संकट बना रहेगा, जिससे रोपवे जैसी परियोजना पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरटीई में प्रवेश के लिए सिर्फ 5 दिन शेष, आवेदन की संख्या अब तक 1150
Next: 15 हजार का वांछित वारंटी हरियाणा से किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.