Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी ने लिया अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी ने लिया अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम परमानंद राम ने जखोली क्षेत्र में अतिवृष्टि से आवासीय भवन और कृषि भूमि को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि से आठ गांव प्रभावित हुए हैं। जनहानि एवं पशुहानि की सूचना नहीं है। क्षेत्र में बंद सड़कों को खोलने की कार्यवाही गतिमान है। राजस्व, एनडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। उप जिलाधिकारी परमानंद राम ने बताया कि तहसील जखोली लुठियाग गांव में नुकसान का जायजा लिया। नागदेई देवी पत्नी प्रीतम सिंह के मकान को मलबे से नुकसान हुआ है, उन्होंने उनके पुराने घर में शिफ्ट किया गया है। साथ ही दो-तीन मकान और भी खतरे की जद में हैं। राजस्व टीम कृषि भूमि एवं फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर रही है। मखेत, कोटी, पाली कुराली, मयाली, चिरबटिया, लौंगा आदि क्षेत्रों का राजस्व टीम जायजा ले रही है। भारी वर्षा के कारण तुनेटा के आगे बंद सड़क मार्ग को लोनिवि, एनडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीम ने खोल दिया है। साथ ही अन्य क्षतिग्रस्त अवरुद्ध सड़क मार्गों को टीम द्वारा यातायात सुचारू करने कार्यवाही की जा रही है। साथ ही जल संस्थान, कृषि विभाग, पीएमजीएसवाई नुकसान का जायजा लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल, विद्युत की लाइनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नुकसान के आकलन को भी कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीओ ने किया अगस्त्यमुनि थाने का निरीक्षण
Next: एंजेला मर्केल ने ‘शरणार्थियों के स्वागत के प्रयास’ के लिए जीता यूनेस्को शांति पुरस्कार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.