Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • जनपद में यूसीसी पंजीकरण की प्रगति सराहनीय: डॉ वी षणमुगम
  • रुद्रप्रयाग

जनपद में यूसीसी पंजीकरण की प्रगति सराहनीय: डॉ वी षणमुगम

RNS INDIA NEWS 04/04/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के सफल क्रियान्वयन को लेकर सचिव वित्त एवं महानिबंधक यूसीसी उत्तराखंड शासन डॉ. वी षणमुगम ने शुक्रवार को अफसरों के साथ यूसीसी को लेकर सवांद किया गया। मौके पर षणमुगम ने रुद्रप्रयाग जिले में यूसीसी पंजीकरण की प्रगति की सराहना की। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, नोडल अधिकारी, निबंधकों एवं उपनिबंधकों सहित अन्य संबंधित अफसरों ने भागीदारी की। महानिबंधक ने यूसीसी के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। उपनिबंधकों की शंकाओं का समाधान करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजीकरण प्रक्रिया को जटिल बनाने के बजाय इसे अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाना जरूरी है। ताकि अधिक से अधिक लोग सहजता से पंजीकरण करा सके। महानिबंधक षणमुगम ने रुद्रप्रयाग जिले में यूसीसी पंजीकरण की प्रगति को लेकर जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि कम जनसंख्या वाला जिला होने के बाद भी रुद्रप्रयाग जिले में अन्य कई जिलों से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं, जो जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जनपद में यूसीसी पंजीकरण की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जनपद में यूसीसी पंजीकरण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और अब तक 6,382 से अधिक यूसीसी पंजीकरण पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिले की कुल जनसंख्या के अनुपात में करीब 20 प्रतिशत लोगों का पंजीकरण हो चुका है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जनपद में 60 प्रतिशत से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने भी अपने यूसीसी पंजीकरण पूरा कर लिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाते हुए जल्द ही 100 प्रतिशत पंजीकरण पूरा कर लिया जाएगा। महानिबंधक डॉ. वी. षणमुगम ने बैठक के दौरान उपनिबंधकों को जरूरी निर्देश दिए। मौके पर बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा, ईओ अगस्त्यमुनि निकिता भट्ट, ईओ रुद्रप्रयाग सुनील सिंह राणा, नगर पंचायत तिलवाड़ा ईओ कुमारी मनीषा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुछ लोगों की निजी जागीर बनकर रह गया था वक्फ बोर्ड:  महाराज
Next: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा की

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.