Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग में साम्प्रदायिक पोस्टर लगना सरकार की विफलता
  • देहरादून

रुद्रप्रयाग में साम्प्रदायिक पोस्टर लगना सरकार की विफलता

RNS INDIA NEWS 09/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस ने रुद्रप्रयाग में साम्प्रदायिक पोस्टर लगाए जाने को सरकार की विफलता करार दिया। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने कहा कि अपराध और अपराधी को उसी नजर से देखा जाना चाहिए। न कि पूरी कौम को ही बदनाम और प्रतिबंधित किया जाए। अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सरकार की पीठ थपथपाने पर भी सवाल उठाए। कहा कि अपराध पर कार्यवाही की बजाय सरकार अपराध रोकने पर ध्यान दे। दसोनी ने कहा कि रुद्रप्रयाग में जिस तरह के होर्डिंग और पोस्टर लगाए जा रहे हैं, वह भी कुशासन का ही नमूना है। सरकार प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई खतरनाक नजीर पेश नहीं कर पा रही है। अपराध और अपराधी को उसी नजर से देखे जाने की जरूरत है। न की पूरी कौम को ही बदनाम और प्रतिबंधित किए जाने की। गरिमा ने इसे सरकार का फेलियर करार दिया। कहा कि आज राज्य में बिना रोक टोक सांप्रदायिक पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। दसोनी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को समझना होगा कि सरकार अपराध रोकने के लिए होती हैं ना कि अपराध हो जाने के बाद कार्यवाही करने के लिए। सवाल यह नहीं है की कार्यवाही कब और किस पर हो रही है, बल्कि सवाल यह है की राज्य में कानून व्यवस्था का डर क्यों खत्म हो रहा है। अपराधों पर लगाम क्यों नही लग पा रही है। आज उत्तराखंड की जनता डर के साए में जीने को मजबूर है। महिला अपराधों, हत्याओं और भ्रष्टाचार में बढ़ोत्तरी हुई है। कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। अपराधों में सत्ताधारी दल के नेताओं, पदाधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ धाम में शुरू हुआ पौराणिक कुबेर गली ठीक करने का काम
Next: तीन बार तलाक बोलकर पत्नी को छोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.