Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग में कई जगहों पर गुलदार का आतंक
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में कई जगहों पर गुलदार का आतंक

RNS INDIA NEWS 07/10/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। नगर क्षेत्र में बीते कई दिनों से गुलदार का आतंक बना है। गुलदार लोगों के पालतू जानवरों को निवाला बना रहा है। कुछ स्थानों पर तो लोगों ने अपने आंखों के सामने गुलदार को कुत्ते को निवाला बनाते देखा है जिससे लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से नगर में वन कार्मिकों की गश्त लगाने की मांग की है। पहाड़ों में शीतकाल की शुरूआत होते ही गुलदार के आतंक की घटनाएं अधिक होने लगती है। बीते 15 दिनों से भी अधिक दिनों से पुनाड़, गुलाबराय, महादेव मौहल्ला, अमसारी आदि क्षेत्रों में गुलदार की चहलकदमी देखी जा रही है। जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगी है वहां भी गुलदार की गतिविधियां देखी जा रही है। पुनाड़ क्षेत्र में तो कई पालतू मवेशियों को गुलदार ने निवाला बनाया है। स्थानीय निवासी गणेश नौटियाल, शैलेंद्र गोस्वामी, अजय सेमवाल ने बताया कि कई जगहों पर गुलदार देखा गया है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को भगाने के लिए वन कार्मिकों की नियमित गश्त लगाने की मांग की है। ताकि नगर में गुलदार द्वारा किसी भी घटना को अंजाम न दिया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्याय पंचायत पाण्डेतोली की खेल महाकुम्भ प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ
Next: निजी विद्यालयों के रोके प्रमाण पत्र छात्रों को देने की मांग को लेकर धरना

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.