Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग में बस अड्डे में निर्माणाधीन पार्किंग गिरी, दो मजदूर घायल
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में बस अड्डे में निर्माणाधीन पार्किंग गिरी, दो मजदूर घायल

RNS INDIA NEWS 24/12/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  रुद्रप्रयाग नगर में सिंचाई खंड द्वारा बनाई जा रही पार्किंग का एक हिस्सा लिंटर डालते वक्त अचानक गिर गया। घटना में दो मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। इधर, मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को नए बस अड्डे में निर्माणाधीन पार्किंग का लिंटर डाला जा रहा था कि इस बीच दोपहर करीब पौने दो बजे पार्किंग का एक हिस्सा धरासायी हो गया। हादसे में दो मजदूर घायल हुए हैं। हालांकि किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नगर के लोग वहां जमा हो गए। साथ ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। आपदा प्रबंधन और पुलिस द्वारा दो मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में 40 वर्षीय अफसर आलम पुत्र मौहम्मद हुसैन निवासी मुशल नगर किशनगंज बिहार और 22 वर्षीय विकास पुत्र विनोद निवासी बालेकी यूसुफपुर हरिद्वार को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा नए बस अड्डे में 30 वाहनों की पार्किंग का निर्माण किया जा रहा था, जिसका मंगलवार को लिंटर पड़ रहा था किंतु अचानक लिंटर का एक हिस्सा ढह गया है। लिंटर ढहने के कारणों की जांच की जाएगी। जिला स्तर पर इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जो मामले की जांच करेगी। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि लिंटर डालने से पहले पिलर को मजबूत नहीं किया गया जिससे यह हादसा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल की मान्यता के लिए रिश्वत मांगने में अल्मोड़ा के पूर्व सीईओ को तीन साल की सजा
Next: गायन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में स्पर्श, जूनियर में गर्वित रहे प्रथम

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.