Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गायन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में स्पर्श, जूनियर में गर्वित रहे प्रथम
  • अल्मोड़ा

गायन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में स्पर्श, जूनियर में गर्वित रहे प्रथम

RNS INDIA NEWS 24/12/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। डी शैडो परफॉर्मिंग आर्ट्स एकेडमी, विक्टोरिया क्लब एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा के तत्वावधान में नृत्य व गायन प्रतियोगिता का प्री ऑडिशन संचालित किया गया था। जिसमें सभी चयनित प्रतिभागियों को तीन दिन की कार्यशाला में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। प्रतियोगिता के फाइनल में 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें नृत्य में 28 प्रतिभागियों (जूनियर में 23 और सीनियर में 5) एवं गायन में 15 प्रतिभागियों (जूनियर में 8 और सीनियर में 7) ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। आरंभ सीज़न 2 में नृत्य सीनियर वर्ग में वैशाली चुनियाल ने प्रथम स्थान, काव्या पाण्डे द्वितीय व रश्मि आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में रिधिमा बिष्ट प्रथम, इशिता मेहता द्वितीय एवं भूमिका बगड़वाल और सृजना नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गायन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में स्पर्श प्रथम, साहिल कुमार द्वितीय और नीलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं जूनियर वर्ग में गर्वित तिवारी ने प्रथम, दिव्यांश ने द्वितीय और नेहा आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन के समापन के दौरान मुख्य अतिथियों एवं निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों को नगद राशि एवं आकर्षक पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आरंभ सीज़न 2 में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभात लाल साह गंगोल, राजेश बिष्ट, डॉक्टर महेंद्र माहरा मधु, अति विशिष्ट अतिथि अरविंद चंद्र जोशी, मदन रावत, निकेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। आयोजन की अध्यक्षता त्रिभुवन गिरी जी महाराज द्वारा की गई और कार्यक्रम के मार्गदर्शक के रूप में मनमोहन चौधरी, डॉ जीवन मपवाल, मनोज सिंह पवार ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के निर्णायक पैनल में नृत्य में रवि मेसी कश्यप, राजेंद्र तिवारी, गोकुल बिष्ट, बिमला बोरा, एवं गायन में डॉ रेखा सिलोरी, मनीषा भट्ट गुरुरानी, लोक गायक दीवान सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग में बस अड्डे में निर्माणाधीन पार्किंग गिरी, दो मजदूर घायल
Next: हर्षित बिष्ट का राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ चयन, उत्तराखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.