Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 22/08/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने परिवहन विभाग व सड़क निर्माणदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पूर्व में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन आख्या व प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की। कहा कि सड़क से संबंधित नियमों का कडाई से पालन कराया जाए। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर किए गए चालान व अन्य कार्रवाई के साथ ही विभागीय गतिविधियों की पूरी जानकारी ली। कहा कि अधिकारियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हिकरण करते हुए अनिवार्य रूप से साईन बोर्ड, पैराफिट, बैरिकेडिंग आदि लगवाने होंगे। साथ ही अधिकारियों को आगामी माह से केदारनाथ धाम की यात्रा के दृष्टिगत परिवहन व सड़क सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए। बरसात व अन्य कारणों के चलते बंद होने वाले मोटर मार्गों को यथाशीघ्र खुलवाने के लिए भी निर्माणदायी संस्थाओं को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेंद्र विराटिया, लोनिवि के ईई जेएस रावत, ईई एनएच निर्भय सिंह, ईई पीएमजीएसवाई कमल सिंह सजवाण, सीईओ यशवंत सिंह चौधरी, एसडीएम रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, जखोली परमानंद राम, ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार रुद्रप्रयाग मंजू राजपूत, ऊखीमठ दीवान सिंह राणा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसडीएम की अभद्रता को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
Next: अभद्रता करने वाले कर्मचारी को किया जाए बाहर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.