Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आरटीओ कर्मचारी बहाल न हुए, तो 30 जुलाई से कार्य बहिष्कार
  • देहरादून

आरटीओ कर्मचारी बहाल न हुए, तो 30 जुलाई से कार्य बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 26/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने चार धाम यात्रा रूट पर हुई सड़क दुर्घटना के लिए सिर्फ परिवहन विभाग के कर्मचारियों को ही दोषी ठहराने का विरोध किया। निलंबित कर्मचारियों को जल्द बहाल न किए जाने पर 30 जुलाई से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। एसोसिएशन अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल और महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने सचिव परिवहन आयुक्त को भेजे पत्र में कहा कि 15 जून को रुद्रप्रयाग में हुई सड़क दुर्घटना के लिए परिवहन विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया। दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जबकि जिस ओवरलोडिंग के लिए परिवहन विभाग को दोषी ठहराया गया। उसके लिए कई अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी रही। परिवहन विभाग से पहले कई स्थानों पर पुलिस की चौकी, थाना रहे। ओवरलोड वाहन दिल्ली, यूपी होते हुए उत्तराखंड पहुंचा। ऐसे में सिर्फ तपोवन में तैनात कर्मचारियों को ही सिर्फ इसके लिए दोषी ठहराना पूरी तरह गलत है। कहा कि चार धाम यात्रा व्यवस्था को लेकर जो नया चार धाम यात्रा विकास प्राधिकरण बनने जा रहा है, उसमें भी परिवहन विभाग की कोई भूमिका नहीं है। तत्काल सभी कर्मचारियों को बहाल किए जाने की मांग की गई। कहा कि बहाली न होने की स्थिति में 30 जुलाई से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बारिश से उफनाई बालगंगा नदी से मकान, रास्ते व विद्युत लाईनें क्षतिग्रस्त
Next: बुराली और बांसवाड़ा गांव में बारिश ने मचाई तबाही

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.