Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • भारी बारिश से उफनाई बालगंगा नदी से मकान, रास्ते व विद्युत लाईनें क्षतिग्रस्त
  • टिहरी

भारी बारिश से उफनाई बालगंगा नदी से मकान, रास्ते व विद्युत लाईनें क्षतिग्रस्त

RNS INDIA NEWS 26/07/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। गुरुवार देर रात भिलंगना ब्लॉक के बालगंगा तहसील के बूढाकेदार क्षेत्र में हुई भारी बारिश से बालगंगा नदी में उफान पर आ गई। जिससे क्षेत्र में भवनों, कृषि भूमि, पैदल रास्तों के साथ ही विद्युत लाइनों और सिंचाई गुलों को नुकसान पहुंचा है। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने क्षति का आंकलन शुरु करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है। आपदा में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भारी बारिश से गुरुवार रात को बालगंगा नदी के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी से बूढ़ाकेदार क्षेत्र में जमकर तबाही मची है। क्षेत्र के जखाना, तोली, गेन्वाली आदि क्षेत्र में रात को जमकर बारिश हुई। जिससे बालगंगा नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। देखते ही देखते तोली गांव में ग्रामीणों के खेत, पुल और संपर्क मार्ग नदी के पानी से क्षतिग्रस्त हो गए। रात करीब 12 बजे बूढ़ाकेदार में भी बालगंगा का रौद्र रूप देखने को मिला। नदी का पानी सड़क किनारे गांव के तीन-चार घरों में घुस गया। ग्रामीण मनमोहन सिंह रावत ने बताया कि, उनके मकान के तीन कमरे, दुकान इसकी चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे उनका सामान सहित भारी नुकसान हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बारिश से मदमहेश्वर मार्ग पर बनतोली में पुल ध्वस्त, यात्रा ठप
Next: आरटीओ कर्मचारी बहाल न हुए, तो 30 जुलाई से कार्य बहिष्कार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बिना भुगतान शपथपत्र लेने पर भड़के लखवाड़ बांध प्रभावित

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.