Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आरपीएफ में नौकरी का झांसा देकर 6.35 लाख की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

आरपीएफ में नौकरी का झांसा देकर 6.35 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 29/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। रुद्रपुर निवासी युवक से उसके दो भाइयों को आरपीएफ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6.35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामेश्वर सिंह पुत्र प्रभु दयाल निवासी गणेश गार्डन फुलसुंगा रुद्रपुर ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन फरवरी 2025 को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम नीरज यादव और खुद को एसटीएफ ऑफिसर बताया। उसने कहा कि उसका बड़ा भाई मनोज आरपीएफ दिल्ली में महानिदेशक है और अगर किसी को आरपीएफ में सरकारी पोस्ट पर नौकरी करनी हो तो उससे संपर्क करे। वह उसके झांसे में आ गया और अपने भाई पंकज दयाल व अमर की नौकरी लगवाने की बात कही। उसने व्हाट्सएप पर ही उसके भाइयों के सभी दस्तावेज ले लिए और रजिस्ट्रेशन हो जाने की बात कही। इसकी एवज में उसने 50 हजार की फीस देने को कहा। उसने उसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि इसके बाद उसने उससे मामले की और जानकारी लेनी चाही तो उसने रजिस्ट्रेशन के नाम पर और रकम की डिमांड की। भाइयों की नौकरी के लिए करीब एक साल में अलग-अलग तारीखों पर छह लाख 35 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी उसके भाइयों की नौकरी नहीं लगी। बाद में उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने बुधवार को अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिन खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्वारब डेंजर जोन में बदहाल सड़क से यात्री परेशान, रेंग-रेंग कर चल रहा यातायात
Next: नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन को उक्रांद का समर्थन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.