Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रुड़की में व्यापारी नेताओं पर 96 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा
  • हरिद्वार

रुड़की में व्यापारी नेताओं पर 96 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा

RNS INDIA NEWS 25/08/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष समेत पांच आरोपियों के खिलाफ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। आरोप है कि आंध्र प्रदेश में 18 एकड़ भूमि दिलाने का झांसा दिया गया था। उप निरीक्षक आनंद मेहरा ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली को धरहनिया पोस्ट कोठिलवा देवरिया उत्तर प्रदेश हाल आकाशदीप एनक्लेव निवासी अभय कुमार पांडे ने बताया कि पत्नी कुसुम पांडे ने जनवरी 2018 में कृषि भूमि खरीदने की प्लानिंग की थी। इस बीच पत्नी की मुलाकात पुनीत नंदा पुत्र जितेंद्र नंदा सेक्टर 8 चंडीगढ़ से हुई थी। पुनीत ने पत्नी कुसुम पांडे को बताया था कि वह कृषि भूमि खरीदने बेचने और बागवानी आदि विकसित कराने का काम करता है। वह उन्हें 18 एकड़ भूमि आंध्र प्रदेश के जिला आनंदपुर नया जिला श्री सत्यनारायण तहसील पैनुकोण्डा और उसके आसपास दिला सकता है। वह खुद मैसेज कलर्स बिल्ड ट्रैक प्राइवेट लिमिटेड का डॉयरेक्टर भी है। इसके बाद पुनीत नंदा ने अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न ऑनलाइन ट्रांजेक्शन व अन्य माध्यमों से करीब 96 लाख ₹10 हजार की रकम पत्नी कुसुम पांडे से ली थी। लेकिन मामला बाहरी राज्य का होने पर उन्होंने अपने स्तर से जांच पड़ताल की तो पता चला कि जिस भूमि के बैनामे कराए गए हैं वह पट्टा भूमि है। इसके बाद उन्होंने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने रकम वापस करने और अन्य भूमि दिलाने से साफ इनकार कर दिया था। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि पुनीत नंदा पुत्र जितेंद्र नंदा निवासी सेक्टर 8 चंडीगढ़, राजेंद्र अग्रवाल, अजय गुप्ता उर्फ गुल्लू, रामगोपाल कंसल और शैलेंद्र कुमार गोयल निवासी रुड़की के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुड़की में जिम ट्रेनर की मौत पर परिजनों का हंगामा
Next: मजदूरी की रकम वापस मांगने पर दो भाइयों को पीटा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.