Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रुड़की : महापौर पर 25 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
  • हरिद्वार

रुड़की : महापौर पर 25 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 22/01/2022
rns featured image new
 रुड़की। शहर के एक व्यक्ति ने महापौर पर लीज की संपत्ति के नवीनीकरण के नाम पर 25 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इस मामले का एक कथित आडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लेनदेन की बात हो रही थी।

राजपूतान रुड़की निवासी सुबोध कुमार ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मथुरादास एवं ओमप्रकाश के नाम पर तीन लीज संपत्ति है। तीस-तीस साल बाद इनका नवीनीकरण होता आया है। उन्होंने लीज के नवीनीकरण के लिए नगर निगम में प्रार्थना पत्र दिया था। नगर निगम की ओर से नवीनीकरण ना करने पर उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिस पर 13 दिसंबर 2021 को उच्च न्यायालय ने दो माह के अंदर नगर निगम की बैठक बुलाकर इसका निस्तारण करने के आदेश दिए थे। वह बीस दिसंबर को महापौर से मिले।
उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर ने उनको बताया कि 25 लाख रुपये देने के बाद ही इस संपत्ति की लीज का नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया। इसके बाद 8 जनवरी को बोर्ड की बैठक बुलाई गई, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि महापौर का एक आडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह संपत्ति को लेकर लेनदेन की बात कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं महापौर गौरव गोयल का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। किसने तहरीर दी है इसका भी उन्हें पता नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आचार संहिता उल्लंघन में आप प्रत्याशी को नोटिस
Next: हरिद्वार रोडवेज की बसें विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगेंगी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.