Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • होटल में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़, 8 युवतियों समेत 32 गिरफ्तार, होटल सील
  • हरिद्वार

होटल में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़, 8 युवतियों समेत 32 गिरफ्तार, होटल सील

RNS INDIA NEWS 26/06/2025
rns featured image new

रुड़की। देहरादून रोड स्थित रामपुर इलाके में गुरुवार को तीन थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने होटल राजमहल में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित हो रहे कैसीनो का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान होटल से आठ युवतियों समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि होटल मालिक सहित चार लोग फरार हैं। पुलिस ने मौके से करीब 2.74 लाख रुपये नकद, कैसीनो कॉइन, मोबाइल फोन और शराब की बोतलें बरामद कीं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में लंबे समय से अवैध कैसीनो संचालित हो रहा है, जहां युवतियों के माध्यम से ग्राहकों को आकर्षित किया जाता है। जानकारी मिलने के बाद गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सकलानी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापा मारा गया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि छापेमारी के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे। पुलिस ने होटल के मुख्य द्वार को बंद कर सभी को मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तार लोगों में 25 से 62 वर्ष तक की उम्र के व्यक्ति शामिल हैं। युवतियां चंडीगढ़, दिल्ली और नेपाल की रहने वाली हैं और उन्हें ड्रिंक्स परोसने और ताश बांटने की जिम्मेदारी दी गई थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को होटल से 2.74 लाख रुपये की नगदी, 1895 कैसीनो कॉइन, 32 मोबाइल फोन, 10 ताश की गड्डियां, 21 एंट्री कार्ड, शराब की खाली व भरी बोतलें, बीयर की कैन और कांच के गिलास मिले।

सूत्रों के अनुसार, होटल के संचालन में एक पूर्व सभासद की भी भूमिका सामने आई है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, एक जनप्रतिनिधि की साझेदारी की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने होटल को सील कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव पर रोक बरक़रार, 27 जून को होगी सुनवाई
Next: आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने मनाया काला दिवस, कांग्रेस पर लगाए तानाशाही के आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.