Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार की मांग को योग प्रशिक्षितों ने दिया धरना
  • देहरादून

रोजगार की मांग को योग प्रशिक्षितों ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 12/09/2023
rns featured image new

विकासनगर। रोजगार मुहैया कराने की मांग को लेकर योग प्रशिक्षित युवाओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय में धरना दिया। युवाओं ने कहा कि विश्व भर को योग का पाठ पढ़ाने वाले भारत में ही योग प्रशिक्षितों की उपेक्षा की जा रही है। अखिल भारतीय योग संगठन की पछुवादून योग इकाई से जुड़े योग प्रशिक्षित मंगलवार को नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। कहा कि भारत ने पूरे विश्व को योग की विधा से परिचित कराया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी योग को वैश्विक स्तर पर मान्यता दी। बावजूद इसके भारत में ही योग प्रशिक्षित दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। कहा कि वर्तमान दौर में महामारी का खतरा बढ़ रहा है। इसके साथ ही आधुनिक जीवन शैली भी अनियमित होती जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि नई पीढ़ी को इन सबसे निपटने के लिए बचपन से ही मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार किया जाना चाहिए। इसके लिए योग ही एकमात्र माध्यम है। लिहाजा योग को प्राथमिक से लेकर माध्यमिक शिक्षा तक अनिवार्य विषय के तौर पर शामिल कर विद्यालयों में योग प्रशिक्षितों को रोजगार मुहैया कराया जाना चाहिए। इससे योग के माध्यम से नई पीढ़ी बचपन से ही मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहेगी। इसके साथ ही समाज से नशे की प्रवृत्ति भी समाप्त होगी। कहा कि रोगियों को बीमारी से लड़ने के लिए मानसिक ताकत की जरूरत भी होती है। यह मानसिक ताकत उन्हें योग से ही मिलेगी। इसलिए स्वास्थ्य और आयुष विभाग में भी योग प्रशिक्षितों को नियुक्ति दी जानी जरूरी है। धरना देने वालों में कमलेश भट्ट, बलवीर चौहान, राजेश राठौर, रविता चौहान, सरला राणा, करिश्मा, आस्था, सचिन, प्रदीप, प्रमिला, रुचि, विजय पाल, मंजू जोशी, विरेंद्र सिंह, अर्चना चौहान, पृथ्वी, अंकुर, मयंक शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि नवाचार पर राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबन्ध अकादमी हैदराबाद एवं वीपीकेएएस अल्मोड़ा के बीच समझौता
Next: नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.