Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • रोजगार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया
  • टिहरी

रोजगार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया

RNS INDIA NEWS 09/02/2026
default featured image

जल्द मांग पूरी नहीं होने पर दी 16 फरवरी से बेमियादी धरना शुरू करने की चेतावनी

 

नई टिहरी(आरएनएस)। रिंग रोड परियोजना और टीएचडीसी के अधीन कार्यरत कंपनियों में स्थानीय लोगों को रोजगार न देने विरोध में उत्तरायणी भागीरथी बेरोजगार संघर्ष समिति के बैनर तले बांध प्रभावित और स्थानीय युवाओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जल्द ही मांग पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर 16 फरवरी से टीएचडीसी कार्यालय और जाख-डोबरा में बेमियादी धरना शुरू करने की चेतावनी दी। उत्तरायणी भागीरथी बेरोजगार संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार, सचिव मनोज पंवार के नेतृत्व में बांध प्रभावित ग्रामीणों और स्थानीय युवाओं ने रोजगार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। समिति के अध्यक्ष पंवार ने कहा कि टीएचडीसी के अंतर्गत परियोजना क्षेत्र में निर्माण कार्य में लगी निटकॉन, शिवालिक, बालाजी सहित अन्य कंपनियां बाहरी राज्यों के लोग को नौकरी पर रख रही हैं। स्थानीय युवाओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। एडीबी की सहायता से जाख-डोबरा क्षेत्र में रिंग रोड का कार्य चल रहा है, वहां भी स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। उत्तराखंड संयुक्त संघर्ष समिति टिहरी के जिलाध्यक्ष डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल ने कहा कि टिहरी बांध निर्माण के लिए टिहरी के लोगों ने अपनी पैत्रिक भूमि, घर, खेत-खलियान का बलिदान दिया है, लेकिन रोजगार, बिजली और पानी देने के नाम पर यहां के लोगों की उपेक्षा की जा रही है। बाद में उन्होंने मांग के संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा। जल्द ही मांग पर कार्रवाई न होने पर 16 फरवरी से आरपार की लड़ाई शुरू करने की चेतावनी दी। इस मौके पर देवेंद्र नौटियाल, शांति प्रसाद भट्ट, महावीर सिंह, सुनील, राजपाल सिंह, नरेश उनियाल, शुभम चौहान, सुरेंद्र तोपवाल, प्रवीन रावत, हरि सिंह, कैलाश सेमवाल, सतेंद्र नेगी, गुरु प्रसाद, लुदर सिंह, शूरवीर चौहान, होशियार सिंह, विक्रमा नंद डोभाल, विशन सिंह, प्रशांत रावत, रमेश उनियाल, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाता बंद कराने के बाद व्यापारी के बैंक खाते से 12 करोड़ का लेनदेन, बैंक कर्मचारी पर केस
Next: 14 साल बाद थमाया बिजली बिल, आयोग ने लगाई विभाग को फटकार

Related Post

default featured image
  • टिहरी

थत्यूड़ बाजार की अधिकांश सौर ऊर्जा की स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

पांच वर्षों से अधूरा है धनोल्टी में मल्टी स्टोरी कार पार्किंग का निर्माण कार्य

RNS INDIA NEWS 05/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 फरवरी
  • जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.