Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नमाज पढ़ने जा रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला, 11 हमलावरों पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

नमाज पढ़ने जा रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला, 11 हमलावरों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 28/03/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। नमाज पढ़ने जा रहे एक युवक पर कुछ युवकों ने बैल्टों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बचाया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं, घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 11 आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी मोहम्मद समद ने बताया कि 23 फरवरी की रात वह पठानपुरा स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा था। इस बीच पहले से रंजिश रखने वाले कुछ युवक रास्ते में खड़े थे। आरोप है कि उक्त युवकों ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर युवकों ने बैल्टों और लाठी-डंडों से मारपीट करना शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं, घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उपलब्ध कराकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर साहिब उर्फ मन्नी, रिहान, मोहम्मद जैद, रहमान, मोनिस, सैफ, शाहरुख, आरिस, शोएब, शाकिब और एक अज्ञात निवासी मोहल्ला पठानपुरा, रुड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दोहरी पेंशनधारकों को पक्ष रखने का अवसर, 4 अप्रैल तक मांगे स्पष्टीकरण
Next: सीडीएस-एनडीए परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष आयोजन के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.