Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार के आवेदकों को दून मेडिकल कॉलेज कोरोना रिपोर्ट देगा जल्द
  • देहरादून

रोजगार के आवेदकों को दून मेडिकल कॉलेज कोरोना रिपोर्ट देगा जल्द

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
rns featured image new

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में रोजगार से जुड़े मामलों पर कोविड़-19 जांच रिपोर्ट को लेकर युवाओं को प्राथमिकता देने की सराहनीय पहल की गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के निर्देश के बाद अब युवाओं को न केवल जांच में प्राथमिकता दी जाएगी, बल्कि जांच रिपोर्ट को भी उनकी सुविधा के अनुसार जल्द से जल्द युवाओं तक पहुंचाया जाएगा। उत्तराखंड में रोजगार के लिए कोविड-19 जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता से जुड़े मामलों में युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। खास बात यह है कि दून मेडिकल कॉलेज न केवल युवाओं की कोविड़-19 जांच पहले करने का काम कर रहा है, बल्कि अति आवश्यक मामलों में जांच रिपोर्ट को भी जल्द से जल्द युवाओं को मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है। यही नहीं युवाओं के अस्पताल तक नहीं पहुंचने की स्थिति में उन्हें व्हाट्सएप के जरिए जांच रिपोर्ट भेजे जाने की भी व्यवस्था की गई है। बता दें कि प्रदेश में विभिन्न भर्तियों में कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट को अनिवार्य माना है। ऐसे में कई युवाओं को समय से रिपोर्ट नहीं मिलने की बातें सामने आ रही थी। युवाओं की मांग और जरूरत को देखते हुए दून मेडिकल कॉलेज ने एक सराहनीय पहल करते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य के युवाओं को विभिन्न भर्तियों में कोविड़-19 जांच रिपोर्ट के अनिवार्यता को देखते हुए यह फैसला लिया है। दून मेडिकल कॉलेज के पीआरओ महेंद्र भंडारी ने बताया कि युवाओं की जरूरत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने इस पहल को करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद युवाओं की सुविधा को देखते हुए कोविड़-19 जांच रिपोर्ट उन तक जल्द से जल्द पहुंच सके। इससे पहले दून मेडिकल कॉलेज ने एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की थी। जिसमें आम लोग अपनी कोविड-19 रिपोर्ट को लेकर जानकारी ले सकते हैं। यही नहीं कोरोना संक्रमण से जुड़ी दूसरी जानकारियां भी यहां ली जा सकती हैं। साथ ही मेडिकल कॉलेज में दी जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जाना जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम अब नए साल में ही होंगे जनता से रूबरू, कोरोना के कारण हैं होम आइसोलेट
Next: कांग्रेस ने गांधी पार्क के बाहर चलाया विधानसभा सत्र

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.