Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने गांधी पार्क के बाहर चलाया विधानसभा सत्र
  • देहरादून

कांग्रेस ने गांधी पार्क के बाहर चलाया विधानसभा सत्र

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा की सत्रावधि बढ़ाने की मांग कांग्रेस द्वारा की जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में आज कांग्रेसियों ने गांधी पार्क के समक्ष विधानसभा सत्र का आयोजन किया। जिसमें सत्र को लेकर सरकार की मंशा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई सवाल उठाये। इस दौरान कांग्रेसियों का कहना था कि प्रदेश सरकार विधानसभा भवन में पर्याप्त सत्र चलाने के लिए गंभीर नहीं हेै। इसीलिए सत्र को केवल तीन दिन का ही रखा गया है। जिसमें न तो विधायक अपने क्षेत्र की समस्याओं को ठीक ढंग से उठा सकते हैं और न ही प्रदेश के विकास का खाका रख सकते हैं। जब विधायक विधानसभा में बैठ कर अपने क्षेत्रों की बात ही नहीं करना चाहते हैं तो इससे बेहतर यही होगा कि करोड़ों रूपये खर्च कर बनाए गये इन भवनों को किराए पर दे दिया जाए और सत्रों को सरकार किसी होटल या रिसोर्ट में चलाए। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि विधानसभा की नियमावली के अनुसार किसी भी राज्य में वर्ष भर विधानसभा सत्र 60 दिन तो चलना ही चाहिए। जबकि यहां वर्ष 2017 में तीन सत्र हुआ जो केवल 17 दिन ही चले। वर्ष 2018 में तीन सत्र कुल 18 दिन चले। वर्ष 2019 में तीन सत्र कुल 22 दिन और वर्ष 2020 में दो सत्र कुल छह दिन ही हो सके। जबकि 21 से 23 दिसंबर तक आहूत होने वाला विधानसभा सत्र भी केवल तीन दिवसीय ही है। इस तरह से इतने कम समय में राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कब और कैसे होगी। कांग्रेसियों ने राज्य हित में प्रत्येक सत्र को कम से कम 15 से 20 दिन चलाने जाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोजगार के आवेदकों को दून मेडिकल कॉलेज कोरोना रिपोर्ट देगा जल्द
Next: ठगी मामले में ईरानी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.