Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोग निवारिनी मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की
  • देहरादून

रोग निवारिनी मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की

RNS INDIA NEWS 06/10/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  तीर्थनगरी ऋषिकेश समेत आसपास के क्षेत्रों में नवरात्र धूमधाम से मनाई जा रही है। नवरात्र के चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चौथे स्वरूप कुष्मांडा की आराधना की। क्षेत्र के तमाम मंदिरों में माता के दर्शन के लिए सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ रही। रविवार को नवरात्र के चौथे दिन तीर्थनगरी व आसपास क्षेत्र के मंदिरों में भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने माता के चौथे स्वरूप माता कुष्मांडा की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने चंद्रेश्वर नगर चौक स्थित दुर्गा मंदिर, त्रिवेणी घाट स्थित दुर्गा मंदिर, दून रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर, शीशमझाड़ी स्थित कात्यायनी मंदिर, दून मार्ग स्थित मनीच्छा देवी मंदिर, नरेंद्रनगर मार्ग स्थित भद्रकाली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। शाम के समय मंदिरों में कीर्तन मंडलियों और श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। जिसके चलते मंदिर व आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रीकृष्ण कुंज आश्रम से जुड़े पंडित विनोद तिवारी ने बताया कि नवरात्रि में चौथे दिन देवी को कुष्मांडा के रूप में पूजा जाता है। अपनी मंद हल्की हंसी के द्वारा अण्ड यानी ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इस देवी को कुष्मांडा नाम से जाना जाता है। जब सृष्टि नहीं थी, चारों तरफ अंधकार ही अंधकार था, तब इसी देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी। इसीलिए इसे सृष्टि की आदिस्वरूपा या आदिशक्ति कहा गया है। मां कुष्मांडा देवी की आठ भुजाएं हैं, इसलिए अष्टभुजा कहलाईं। इनके सात हाथों में कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं। मां कूष्मांडा की अराधना से भक्तों के सभी रोग नष्ट होते हैं।

नवरात्र के चलते बाजारों में रौनक
नवरात्र के चलते तीर्थनगरी व आसपास के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। नवरात्र में श्रद्धालु पूजा सामग्री, प्रसाद, फलहारी आईटम, नए वस्त्र, देवी की फोटो सहित तमाम चीजों की खरीददारी करने में लगे हैं। ऐसे में बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट, सुभाष चौक, मुखर्जी मार्ग, लालजप राय मार्ग सहित अन्य जगहों पर श्रद्धालुओं की आमद के चलते दिन भर जाम की स्थिति भी देखने को मिली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंगन गैंग के लीडर समेत दो दबोचे
Next: दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने तलवार लेकर निकाली शक्ति यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.