Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 14 जुलाई से हड़ताल की दी चेतावनी
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 14 जुलाई से हड़ताल की दी चेतावनी

RNS INDIA NEWS 09/07/2021
rns featured image new

देहरादून। घाटे के कारण कार्मिकों का वेतन आधा करने समेत सहकारी बचत ऋण समिति पर रोक लगाने के शासन एवं रोडवेज प्रबंधन के फैसले के खिलाफ रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 14 जुलाई की रात से बेमियादी हड़ताल का एलान कर दिया है। प्रबंध निदेशक को भेजे गए आंदोलन के नोटिस में परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने चेतावनी दी कि दोनों फैसले निरस्त नहीं होने तक, बस संचालन ठप रहेगा। परिषद ने 14 जुलाई की रात 12 बजे से पूरे प्रदेश में बस संचालन व बाकी कार्य ठप करने का एलान किया है। परिषद की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। वेतन की समस्या को दूर करने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने कार्मिकों का वेतन आधा करने का फैसला तो कर लिया, लेकिन यह उसके लिए गले की फांस बन गया है। यह निर्णय कर्मचारी पहले ही विवादित बता रहे थे कि प्रबंधन ने उनके सहकारी बचत ऋण समिति के खाते पर भी रोक लगा दी। इससे उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है। कर्मचारी यूनियन ने 15 जुलाई की रात्रि 12 बजे से 24 घंटे की हड़ताल और इसके बाद 21 जुलाई से बेमियादी हड़ताल करने का एलान बुधवार को कर दिया था। इसके बाद गुरुवार को कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 14 जुलाई की मध्य रात्रि 12 बजे से प्रदेश में बेमियादी हड़ताल का एलान कर दिया। दोनों बड़े कर्मचारी संगठनों के हड़ताल पर जाने के एलान से रोडवेज प्रबंधन सकते में है और सुलह के रास्ते तलाश रहा।

संयुक्त आंदोलन की कवायद: वेतन कटौती और सहकारी बचत ऋण खाते पर रोक लगाने के रोडवेज प्रबंधन के फैसले की खिलाफत में रोडवेज कर्मचारी संगठन संयुक्त तौर पर आंदोलन की तैयारी कर रहे। मामले में पहल करते हुए रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने बाकी यूनियन के पदाधिकारियों को साझा रणनीति बनाकर आंदोलन का पत्र भेजा है। चार साल पहले भी सभी यूनियनों ने एकजुट होकर आंदोलन किया था। चार दिन चले आंदोलन के बाद रोडवेज प्रबंधन को बैकफुट पर आना पड़ा था।
प्रबंध निदेशक ने लिया फीडबैक: रोडवेज प्रबंध निदेशक अभिषेक रूहेला ने कर्मचारी संगठन के तेवर देखकर मुख्यालय व डिपो के अधिकारियों से फीडबैक लिया। वर्चुअल बैठक में प्रबंध निदेशक रूहेला ने मंडल व डिपो प्रबंधकों से वार्ता की। इसके साथ ही बस संचालन पर भी चर्चा की गई और आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 जुलाई तक लें यूओयू में ऑनलाइन दाखिला
Next: समस्याओं का जल्द निराकरण न होने पर मल्ली रियूनी के ग्रामीण करेंगे चुनाव बहिष्कार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.