Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रोड शो, पदयात्रा, वाहन रैलियों पर 11 फरवरी तक बढ़ी रोक
  • राष्ट्रीय

रोड शो, पदयात्रा, वाहन रैलियों पर 11 फरवरी तक बढ़ी रोक

RNS INDIA NEWS 31/01/2022
rns featured image new

निर्वाचन आयोग ने अब 20 लोगों के साथ घर-घर प्रचार की दी इजाज़त

नई दिल्ली (आरएनएस)। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने इन राज्यों में रोड शो, पद यात्रा , साइकिल, बाइक, वाहन रैलियों और जुलूस पर लगे प्रतिबंध को 11 फरवरी तक बढ़ा दिया है। चुनाव आयोग की ओर से सोमवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एक फरवरी से प्रत्यक्ष प्रचार के प्रतिबंध में ढील देते हुए अब राजनीतिक दलों या चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को 500 व्यक्तियों की बजाए 1000 व्यक्तियों या सभा स्थल की क्षमता के 50 फीसदी की संख्या के साथ प्रत्यक्ष सार्वजनिक सभा आयोजित करने की छूट दी गयी है।

आयोग ने घर-घर जाकर प्रचार करने की सीमा भी बढ़ा दी है। अब घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए 10 लोगों की जगह सुरक्षाकर्मियों को छोडक़र 20 लोगों को अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा आयोग ने अब राजनीतिक दलों को 300 की संख्या सीमा में बढ़ोतरी करके अधिकतम 500 व्यक्तियों या हॉल की क्षमता का 50 फीसदी संख्या सीमा के साथ इनडोर बैठकों की अनुमति भी दे दी है।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और चुनावी राज्यों के मुख्य सचिव, प्रमुख स्वास्थ्य सचिवों और इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ आभासी माध्यम से बैठक की। बैठक में पदयात्रा , कार मोटरसाइकिल रैली और रोड शो पर प्रतिबंध जारी रखा जाए या खत्म कर दिया जाए इस पर चर्चा की गई।सभी राज्यों के मुख्य सचिवों ने आयोग को सूचित किया कि कोविड संक्रमण अब घट रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि कोरोना पॉजिटिविटी में गिरावट दिख रही है और अस्पताल में भर्ती होने के मामलों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य के अधिकारियों ने हालांकि कहा कि कोविड प्रोटोकॉल सावधानियों को जारी रखने की आवश्यकता है ताकि अत्यधिक राजनीतिक गतिविधि के कारण तीव्र सार्वजनिक संपर्क के कारण कोई अनुचित उछाल न हो।

चंद्रा ने इस बात पर भी जोर दिया कि भौतिक रैलियों, इनडोर -आउटडोर बैठकों, घर-घर प्रचार के लिए प्रतिबंधों में छूट पर विचार करते हुए, मौजूदा स्थिति के मद्देनजर क्षेत्र स्तर के चुनाव दायित्वों में लगे पदाधिकारियों द्वारा आदेशों के कार्यान्वयन की व्यावहारिकता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
आयोग ने कहा है कि राजनीतिक दल और चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवार चुनाव से जुड़ी गतिविधियों के दौरान सभी अवसरों पर कोविड बचाव के उचित व्यवहार और दिशा-निर्देशों और आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि वह सभी कार्यक्रमों के प्रयोजनों के लिए निर्दिष्ट स्थानों की पहचान करें और उन्हें अग्रिम रूप से सूचित करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मशहूर मॉडल ने होटल की छठी मंजिल से लगा दी छलांग
Next: डोईवाला में भाजपा के तीन बागियों ने नामांकन वापस लिए

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.